फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Prem Kumar Dhumal Reaction on Congress Mission Repeat Statement.

कांग्रेस के 'मिशन रिपीट' पर बोले धूमल- ऐसे बयान सुन आती है हंसी

Sun, 15 Jan 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 15 Jan 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Prem Kumar Dhumal Reaction on Congress Mission Repeat Statement.

पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि गत चार वर्षों में कांग्रेस सरकार के कुशासन, कुप्रबंधन और भ्रष्टाचार को देखते हुए प्रदेश की जनता को अंतिम एक वर्ष व्यतीत करना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में कांग्रेस नेताओं का सरकार को रिपीट करने के दावे करना न केवल हास्यास्पद है, बल्कि जनता की भावनाओं पर कुठाराघात है।

विज्ञापन


मात्र चार वर्षों में ही प्रदेश का बंटाधार करने वाली कांग्रेस सरकार को एक वर्ष भी और देना जनता के साथ अन्याय ही होगा। कहा कि भ्रष्टाचार और कुशासन से प्रदेश विकास में लगातार पिछड़ रहा है। यह भाजपा का केवल मात्र आरोप नहीं है, आंकड़ों के माध्यम से इसकी सत्यता सिद्ध होती है।
विज्ञापन


साल 2008-09 में भाजपा सरकार ने अपना प्रथम बजट प्रस्तुत किया था। तब कमाई के अपने साधनों से प्रदेश का कुल राजस्व 2300 करोड़ रुपये था। चार वर्षों के बाद 2011-12 में कर राजस्व 7430 करोड़ पहुंच गया था। यह चार वर्षों की अवधि में 5130 करोड़ की वृद्धि थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस सरकार के चार वर्षों के कार्यकाल में अपनी कमाई के साधनों से राजस्व में यह वृद्धि केवल 39 करोड़ है। साल 2016-17 के लिए प्रस्तुत बजट में प्रदेश की अपने साधनों से एकत्रित राजस्व मात्र 7469 करोड़ दर्शाया गया है, जो सरकार के दावों की पोल खोलने के लिए पर्याप्त है। इस अवधि में केवल ऋणों में वृद्धि हुई है।


कहा कि केवल चुनावी राजनीति को ध्यान में रखकर जगह-जगह प्रशासकीय कार्यालय और शिक्षण संस्थान खोलने की घोषणा से भाजपा को कोई आपत्ति नहीं है, पर बिना बजट के, बिना कर्मचारियों की भर्ती के और आधारभूत संरचनाओं को खड़ा किए बिना जनता की भावनाओं से खिलवाड़ किया जा रहा है। एक तरफ तो प्रदेश में नियमित कर्मचारियों की संख्या में दिनोदिन कमी हो रही है, दूसरी तरफ  इस तरह की झूठी घोषणाएं सरकार को कटघरे में खड़ा कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed