{"_id":"58a708104f1c1bab19d84c19","slug":"prem-kumar-dhumal-criticize-hp-govt-at-una","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमल ने बताया, कैसे जनता से धोखा कर रही है कांग्रेस सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमल ने बताया, कैसे जनता से धोखा कर रही है कांग्रेस सरकार
ब्यूरो/अमर उजाला, भरवाईं/चिंतपूर्णी
Updated Sat, 18 Feb 2017 03:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि कांग्रेस राज में प्रदेश की जनता के साथ धोखा हुआ है। सरकार ने वादा किया था कि बेरोजगारों को प्रतिमाह एक हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा, लेकिन एक भी नौजवान को भत्ता नहीं मिला। चिंतपूर्णी में पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व सीएम ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री कोरी घोषणाएं करते हैं। इनको अमलीजामा नहीं पहनाते।
विज्ञापन
धूमल ने कहा कि वीरभद्र सिंह ने कर्मचारियों को 4-9-14 का लाभ जनवरी 2006 से देने का वादा किया लेकिन कर्मचारियों को यह लाभ नहीं मिला। कर्मचारियों की दस-दस बार ट्रांसफर हो रही है। मजदूरी की दिहाड़ी 200 करने की घोषणा की थी, अभी तक लागू नहीं हुई। प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है। धूमल ने कहा कि प्रदेश सरकार को हजारों करोड़ की मदद केंद्र सरकार से मिल रही है, बावजूद इसके सरकार कर्ज उठा रही है।
विज्ञापन
जिला कांगड़ा के कई स्कूलों में फट्टे और बोर्ड लगाकर डिग्री कॉलेज लिखा जा रहा है। अस्पतालों में न डॉक्टर हैं, न ही स्टाफ। वीरभद्र सिंह ने पहले धर्मशाला को राजधानी बनाने की घोषणा की लेकिन अगले दिन ही वे मुकर गए। इससे पहले प्रेम कुमार धूमल के चिंतपूर्णी पहुंचने पर भाजपा नेताओं ने उनका फूलों का हार पहनाकर भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन
इस मौके पर पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा, जसवां के विधायक विक्रम ठाकुर, संजीव कटवाल, पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजीव शर्मा, कुंदन गर्ग, पूर्व विधायक बलबीर चौधरी, भाजपा नेता नवीन धीमान, सुशील कालिया, अभिषेक पाधा समेत अन्य उपस्थित थे।