फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Preity Zinta twitt on Mothers Day

प्रिटी जिंटा ने क्यों कहा, 'माई मॉम ईज दा बेस्ट'

Sun, 11 May 2014 08:06 PM IST
Updated Sun, 11 May 2014 08:06 PM IST
विज्ञापन
Preity Zinta twitt on Mothers Day

मदर्स डे से ठीक एक दिन पहले शनिवार को बॉलीवुड स्टार प्रिटी जिंटा ने ट्वीट कर सभी को मदर्स डे की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मां इस दुनिया में सर्वश्रेष्ठ हैं।

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ईस्ट हो या वेस्ट, माई मॉम इज दा बेस्ट। प्रिटी ने कहा कि उन्हें अपनी मां की बड़ी याद आ रही है। मां का हमेशा ही उनसे गहरा जुड़ाव रहा है।
विज्ञापन


प्रिटी जिंटा की मां नीलप्रभा जिंटा का शिमला के संजौली में अपना मकान है। वह यहां देखरेख के लिए अक्सर आती जाती रहती हैं। वह मूल रूप से शिमला के रोहडू़ से ताल्लुक रखती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल मैच देखने कटक जाएंगी प्रिटी की मां

Preity Zinta twitt on Mothers Day

प्रिटी जिंटा ने ट्वीट कर कहा कि उनकी टीम किंग्स इलेवन पंजाब का अगला मैच मुंबई के साथ होने जा रहा है। यह मैच कटक के मैदान पर खेला जाएगा। इस मैच को देखने के लिए प्रिटी की मां भी कटक पहुंच रही है। इस पर प्रिटी ने कहा कि यह काफी आनंदित होने का मौका है।

प्रीति ने ट्वीट किया कि वह खुद कटक में हैं। सफर में खूब थकी हुई हैं, पर टीम के प्रदर्शन से बहुत खुश हैं। वह देख रही हैं कि किस तरह से युवा खिलाड़ी टीम में अपना स्पॉट क्लेम कर रहे हैं।

यह विशेष है कि आईपीएल मैचों के दौरान प्रीति जिंटा लगातार ट्वीट कर अपने प्रशंसकों से जुड़ी हुई हैं। पिछले दिनों मोदी प्रेम को लेकर उनके ट्वीट काफी चर्चा में रहे हैं।

डबल हो जाएगी प्रिटी की खुशी

Preity Zinta twitt on Mothers Day

मां के साथ मैच देखने से प्रिटी की खुशी इस बार दोगुनी हो सकती है। एक ओर मां के आने की खुशी है तो दूसरी ओर टीम का शानदार प्रदर्शन जारी रहना है।

प्रिटी की टीम अब तक आठ में से 7 मैच जीतकर आईपीएल की टॉप टीम बन चुकी है। टीम के सभी खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।

पिछले छह आईपीएल में फिसड्डी रही प्रिटी की टीम इस बार सबसे पहले प्लेऑफ राउंड में पहुंचने की दावेदार बन गई है। यदि अगला मैच भी टीम जीत जाती है तो प्लेऑफ में जाना लगभग तय हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed