फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   pregnant women delivery in forest due to lack of road

सड़क तक नहीं पहुंच पाई एंबुलेंस तो स्टाफ ने जंगल में ही करवा दी डिलीवरी

Sun, 05 Nov 2017 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Updated Sun, 05 Nov 2017 09:39 AM IST
विज्ञापन
pregnant women delivery in forest due to lack of road

प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला जब सड़क तक नहीं पहुंच पाई तो 108 एंबुलेंस के कर्मचारियों ने जंगल में ही सफल डिलीवरी करवा दी। 

विज्ञापन




बहरहाल, जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। यह मामला धारटीधार इलाके की पंजाहल पंचायत के कैलाश गांव का है। जानकारी के मुताबिक पंजाहल पंचायत के कैलाश गांव से शनिवार सुबह करीब 9 बजे एंबुलेंस को फोन आया। 
विज्ञापन


डिलीवरी का मामला होने के कारण ईएमटी विक्रांत पुंडीर और पायलट देवेंद्र ने देरी किए बगैर 10:15 बजे कैलाश गांव के साथ सड़क पर एंबुलेंस को पहुंचा दिया। मरीज के तीमारदारों से संपर्क साधने पर पता चला कि मरीज सड़क से महज 700 मीटर की दूरी पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टाफ ने ऐसे की मदद

pregnant women delivery in forest due to lack of road

इसके बाद एंबुलेंस कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। प्रसव से कराह रही महिला आशा ने एंबुलेंस तक जाने से इनकार कर दिया। इस दौरान एंबुलेंस कर्मियों ने महिला की जंगल में ही सफल डिलीवरी करवा दी।

ईएमटी विक्रांत पुंडीर ने बताया कि गर्भवती महिला सड़क तक नहीं पहुंच पा रही थी। लिहाजा, वह मौके पर पहुंचे। तबीयत ज्यादा बिगड़ती देख महिला को वहीं प्रसव करवाना पड़ा।

उन्होंने बताया कि कैलाश गांव के मस्त राम की पत्नी आशा ने 10:25 पर बेटे को जन्म दिया। उन्होंने बताया कि डिलीवरी के बाद परिजनों ने नाहन अस्पताल आने से इनकार कर दिया। उन्होंने बताया कि जज्चा-बच्चा स्वस्थ हैं और अपने घर लौट गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed