हिमाचल में इस दिन से बारिश, बर्फबारी के आसार, पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में मौसम एक बार फिर करवट बदलने जा रहा है। इससे प्रदेश में फिर बारिश और बर्फबारी के आसार बन गए हैं। पांच और छह फरवरी को प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक पांच फरवरी से क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके चलते पांच और छह फरवरी को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश होगी। चोटियों पर बर्फबारी का भी पूर्वानुमान है।
हालांकि, शनिवार और रविवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहेगा। दो दिन मौसम खराब रहने के बाद फिर धूप खिलेगी। शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश भर में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
यहां रिकॉर्ड हुआ सबसे कम तापमान
ऊना में सबसे अधिक 27.2 डिग्री और डलहौजी में सबसे कम 7.6 डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। शुक्रवार को शिमला में अधिकतम पारा 17.1, सुंदरनगर में 23.8, भुंतर में 22.6, कल्पा में 12.8, धर्मशाला में 18.9, नाहन में 21.1, कांगड़ा में 23.8, बिलासपुर में 23.0,
हमीरपुर में 23.5 और चंबा में 22.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उधर, वीरवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान - 5.9, कल्पा में -1.6, मनाली में 0.2, कुफरी में 2.5, चंबा-सोलन में 4.2, भुंतर में 3.4, सुंदरनगर में 4.3, शिमला में 6.1, ऊना में 7.5, धर्मशाला में 7.6 और नाहन में सबसे अधिक 11.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया।