फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   prediction of rain and snowfall continuous for Three days in himachal, Keylong temperature minus 15

हिमाचल में तीन दिन लगातार बारिश और बर्फबारी, केलांग का न्यूनतम पारा माइनस 15

Fri, 27 Dec 2019 07:44 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 27 Dec 2019 07:44 PM IST
विज्ञापन
prediction of rain and snowfall continuous for Three days in himachal, Keylong temperature minus 15
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में 31 दिसंबर से लेकर दो जनवरी तक बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। 30 दिसंबर की रात से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में यह बदलाव आने का पूर्वानुमान जताया गया है।

विज्ञापन


तापमान में आई कमी से नए साल का इस्तकबाल बर्फबारी से होने की संभावना बन गई है। ऐसे में प्रदेश में आने वाले सैलानियों की संख्या में बढ़ोतरी होने की उम्मीद जगी है। 30 दिसंबर तक मौसम साफ रहने के आसार हैं।
विज्ञापन


प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में धुंध पड़ने का सिलसिला लगातार जारी है। दोपहर 12 बजे के बाद ही इन क्षेत्रों में धूप निकल रही है। शाम चार बजे के बाद दोबारा धुंध छाने से ठंड का प्रकोप भी लगातार बढ़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सात क्षेत्रों का न्यूनतम तापमान माइनस में पहुंचा

prediction of rain and snowfall continuous for Three days in himachal, Keylong temperature minus 15

शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन धुंध के चलते गगल एयरपोर्ट से हवाई उड़ानें नहीं हो सकीं। कोहरा पड़ने से गेहूं सहित अन्य फसलों को भारी नुकसान हो रहा। मंडी, कांगड़ा और ऊना जिले में धुंध का सबसे अधिक असर है।

ऊना और धर्मशाला में ठंड बढ़ने से यहां का अधिकतम तापमान शिमला से भी कम हो गया है। उधर, प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में गुरुवार रात को भी कमी दर्ज हुई। केलांग का न्यूनतम पारा माइनस 15 डिग्री दर्ज हुआ। प्रदेश में सात क्षेत्रों का न्यूनतम तापमान माइनस में पहुंच गया है।

उधर, शुक्रवार को केलांग में अधिकतम तापमान भी माइनस में रिकॉर्ड हुआ। केलांग में अधिकतम पारा माइनस 1.6, कल्पा में 5.5, धर्मशाला में 10.2, नाहन में 10.9, ऊना में 12.7, शिमला में 14.4, कांगड़ा में 14.7, हमीरपुर में 16.2, बिलासपुर में 17.5 और सोलन में 19.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

किस शहर में कितना तापमान

prediction of rain and snowfall continuous for Three days in himachal, Keylong temperature minus 15

क्षेत्र                न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
केलांग                - 15.0
सुंदरनगर            - 2.2
कल्पा                - 1.7
कुफरी                - 1.6
सोलन                - 1.4
भुंतर                    - 1.3
मनाली                - 1.0
शिमला                3.8

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed