फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   prediction of rain and snow in Himachal, Una temperature exceeds 30 degrees

हिमाचल में इस दिन से फिर बारिश-बर्फबारी के आसार, ऊना में 30 डिग्री पार हुआ तापमान

Sat, 04 Apr 2020 08:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/काेकसर (लाहौल-स्पीति)
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/काेकसर (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 04 Apr 2020 08:50 PM IST
विज्ञापन
prediction of rain and snow in Himachal, Una temperature exceeds 30 degrees
सयोलसर झील कुल्लू - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के सभी क्षेत्रों में रविवार और सोमवार को मौसम साफ रहेगा। सात अप्रैल को मध्य पर्वतीय छह जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में अंधड़-ओलावृष्टि और गर्जन की चेतावनी जारी हुई है। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के कुछ क्षेत्रों में भी सात और आठ अप्रैल को बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन


उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर व लाहौल-स्पीति में सात से 10 अप्रैल तक बारिश व बर्फबारी होने के आसार हैं। मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में भी दस अप्रैल तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। मौसम में आए बदलाव के साथ ठंडक कम होना शुरू हो गई है।  शनिवार को प्रदेश में धूप खिलने से अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन


शिमला में अधिकतम तापमान 19.8, सुंदरनगर में 27.5, भुंतर में 26.8, धर्मशाला में 20.6, नाहन में 26.2, सोलन में 25.5, कांगड़ा में 27.6, बिलासपुर में 28.5, हमीरपुर में 28.4, चंबा में 26.4, डलहौजी में 13.8, कल्पा में 15.8 और केलांग में 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उधर, केलांग में शुक्रवार रात को न्यूनतम तापमान माइनस 4.4, कल्पा में 1.2, मनाली में 2.6 और शिमला में 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्यासनाला और राहनीनाला में गिरे हिमखंड

prediction of rain and snow in Himachal, Una temperature exceeds 30 degrees
लाहौल-स्पीति - फोटो : अमर उजाला

वहीं,  राष्ट्रीय राजमार्ग मनाली-लेह को बहाल करने में जुटी बीआरओ की टीम को मौसम साफ होने पर भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। पिछले दिनों हुई ताजा बर्फबारी के दौरान ब्यासनाला और राहनीनाला में हिमखंड गिरे हैं। ग्रांफू से आगे भी हिमखंड गिरने की सूचना है। इससे बीआरओ की दिक्कत बढ़ गई है। 

मनाली की ओर से बीआरओ की टीम मढ़ी से आगे निकल निकल गई थी। बर्फबारी और हिमखंड गिरने के कारण टीम को बार-बार पीछे हटना पड़ा है। बीआरओ ने मढ़ी में अस्थायी कैंप भी स्थापित कर दिया है, जिससे रोहतांग दर्रे पर काम करना आसान हो गया है। मौसम खुलते ही बीआरओ की टीम ब्यासनाला में हिमखंड हटाने में जुट गई है। बीआरओ ने अप्रैल के दूसरे सप्ताह तक रोहतांग बहाली का लक्ष्य रखा है। लेकिन मौसम की बेरुखी और हिमखंड ने सीमा सड़क संगठन की दिक्कत को बढ़ा दिया है।

बीआरओ की माने तो मौसम साफ रहने पर दो सप्ताह में दर्रा बहाल किया जाएगा। बीआरओ कमांडर कर्नल उमा शंकर ने बताया कि ताजा बर्फबारी के बाद ब्यासनाला व राहनीनाला सहित अनेकों स्थान पर ताजा हिमखंड गिरे हैं। इससे उनका रोहतांग बहाली अभियान प्रभावित हुआ है। इसके बावजूद जवानों के हौसले बुलंद हैं और हिमखंडों का हटाने का काम शुरू कर दिया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed