फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Pre Paragliding World Cup: 188 paraglider pilots from 33 countries registered

प्री पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप: बीड़ बिलिंग में उड़ेंगे 33 देशों के 188 पायलट, सीपीएस ने की तैयारियों की समीक्षा

Mon, 23 Oct 2023 10:17 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बैजनाथ (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बैजनाथ (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 23 Oct 2023 10:17 PM IST
सार

सीपीएस ने कहा कि बीड़ बिलिंग घाटी में पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता प्रदेश के लिए पर्यटन की दृष्टि से अहम है और इस प्रतियोगिता से प्रदेश के पर्यटन पर अनुकूल असर पड़ेगा। 

विज्ञापन
Pre Paragliding World Cup: 188 paraglider pilots from 33 countries registered
पैराग्लाइडिंग प्री वर्ल्ड कप बिलिंग घाटी - फोटो : संवाद

विस्तार

बीड़ बिलिंग घाटी में 26 अक्तूबर से दो नवंबर तक होने वाले क्रॉस कंट्री पैराग्लाइडिंग प्री-वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल ने समीक्षा बैठक में तैयारियों पर चर्चा की। सीपीएस ने कहा कि बीड़ बिलिंग घाटी में पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता प्रदेश के लिए पर्यटन की दृष्टि से अहम है और इस प्रतियोगिता से प्रदेश के पर्यटन पर अनुकूल असर पड़ेगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्री वर्ल्ड कप में प्रदेश सरकार की ओर पूर्ण सहयोग में कोई कमी नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि अब तक 33 देशों के 188 पैराग्लाइडर पायलट पंजीकृत हुए हैं, इनमें 20 महिला पायलट भी हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में पायलट की सुरक्षा के विशेष इंतजाम रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के दौरान भारतीय सेना के सहयोग से एक हेलीकाप्टर होल्टा में उपलब्ध रहेगा।

विज्ञापन


किसी भी आपात स्थिति में बीपीए की ओर से ऑन कॉल भी एक हेलीकाप्टर उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने बीड़ के लिए कार्निवाल करवाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि बीड़ में पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता के दौरान कार्निवाल में देशी-विदेशी मेहमानों को प्रदेश की संस्कृति के रूबरू करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पैराग्लाइडिंग प्री-वर्ल्ड कप प्रतियोगिता का शुभारंभ पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली करेंगे, जबकि समापन समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मुख्य अतिथि होंगे। इस अवसर पर बीड़ पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र जम्वाल, रविंदर राव, एसडीएम देवी चंद ठाकुर, डीएसपी पूर्ण चंद, राहुल धीमान, सदस्य सचिव साडा अमन सिपहिया सुरेश ठाकुर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed