Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Pratyush and Himanshu Thakur became winners in the shot put competition

Shimla News: शॉटपुट प्रतियोगिता में प्रत्यूष और हिमांशु ठाकुर बने विजेता

Fri, 22 May 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Pratyush and Himanshu Thakur became winners in the shot put competition
ऑकलैंड हाउस स्कूल की स्पोर्ट्स मीट में बच्चों ने किया शानदार प्रदर्शन, अंडर-14 वर्ग में अप्रमेय मेहता प्रथम और अर्नव रहे द्वितीय
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ के अंडर-19 वर्ग में अनुराग प्रथम
अंडर-17 में सौ मीटर दौड़ में रुद्र दौड़े सबसे तेज
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज में शुक्रवार को सीनियर सेक्शन के स्पोर्ट्स डे का आयोजन हुआ। इसमें विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट, योग, जिम्नास्टिक, फ्री हैंड पीटी, बांस पीटी और ताइक्वांडो जैसी स्पर्धाओं में प्रतिभा दिखाई।

स्कूल प्रबंधन के अनुसार एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में अंडर-19 वर्ग की शॉटपुट स्पर्धा में प्रत्यूष वर्मा पहले, तेनजिन गोनपो दूसरे और विराज तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-17 वर्ग में हिमांशु ठाकुर ने पहला, आरुष पूरी ने दूसरा और आर्धन ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस तरह अंडर-14 वर्ग में अप्रमेय मेहता ने पहला, अर्नव ने दूसरा, यूवेन सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं 100 मीटर दौड़ के अंडर-19 वर्ग में अनुराग ठाकुर पहले, यथार्थ डोगरा दूसरे और गुरसिरत सिंह तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

अंडर-17 वर्ग में रुद्र डोगरा ने पहला, अयान धांटा ने दूसरा, यूग धारू ने तीसरा स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ में अंडर-17 वर्ग में रुद्र डोगरा और अंडर-14 वर्ग में तनिश सूद विजेता बने। वहीं 600 मीटर दौड़ में अयान चौहान पहले स्थान पर रहे। इसके अलावा 800 मीटर अंडर-19 वर्ग में तनिश शर्मा ने पहला स्थान हासिल किया। इसके अलावा विभिन्न बैटन रिले प्रतियोगिताओं में अनुराग ठाकुर टीम, रुद्र डोगरा टीम और तनिश सूद टीम ने अपने-अपने वर्गों में पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



मैथ्यू हाउस बना ओवरऑल विजेता
प्रतियोगिता में मैथ्यू हाउस ओवरऑल विजेता बना। फ्रेंच हाउस द्वितीय और ड्यूरेंट हाउस तृतीय तथा लेफ्रॉय हाउस चौथे स्थान पर रहा। समापन अवसर पर विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अभिभावकों और शिक्षकों की भी बड़ी भागीदारी रही।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि 7 एचपी एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल आकाश सिंघा रहे। उन्होंने परेड की सलामी ली और विद्यार्थियों को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य रूबेन जॉन ने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता नहीं बल्कि व्यक्तित्व निर्माण का माध्यम हैं। स्कूल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ खेल गतिविधियों को भी समान महत्व देता है। वहीं मुख्य अतिथि कर्नल आकाश सिंघा ने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करते हैं। उन्होंने छात्रों को खेल और पढ़ाई दोनों में संतुलन बनाकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article