फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Pratibha Singh will go to Delhi before the meeting of opposition parties

Himachal News: विपक्षी दलों की बैठक से पहले दिल्ली जाएंगी प्रतिभा सिंह

Sun, 25 Jun 2023 12:34 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 25 Jun 2023 12:34 PM IST
सार

प्रदेश की राजधानी शिमला में होने वाली देश के विपक्षी दलों की बैठक की तैयारी से पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह दिल्ली जाएंगी। लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार के खिलाफ रणनीति बनाने के लिए 12 और 13 जुलाई को कई मुख्यमंत्री और दिग्गज नेता शिमला में जुटेंगे।

विज्ञापन
Pratibha Singh will go to Delhi before the meeting of opposition parties
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में होने वाली देश के विपक्षी दलों की बैठक की तैयारी से पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह दिल्ली जाएंगी। लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार के खिलाफ रणनीति बनाने के लिए 12 और 13 जुलाई को कई मुख्यमंत्री और दिग्गज नेता शिमला में जुटेंगे। वे साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए ठंडी फिजा में रणनीति बनाएंगे।

विज्ञापन


पटना के बाद अब शिमला में विपक्षी एकता की दूसरी बैठक होने जा रही है। फिलहाल प्रदेश कांग्रेस के पास बैठक को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। शनिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि उन्हें इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि विपक्ष की बैठक के लिए शिमला को चुनने का वे स्वागत करतीं हैं। शिमला की सुंदर वादियां और ठंडा मौसम देश भर के नेताओं को पसंद आएगा।
विज्ञापन


प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली सरकार पूरी तरह विफल रही है। साल 2024 के चुनाव से पहले विपक्षी एकता बेहद महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता में आने से पहले हर साल दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया था लेकिन युवाओं को रोजगार नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजमर्रा की चीजें भी लगातार महंगी होती चली जा रही हैं। मोदी सरकार के दौरान महंगाई बढ़ी और रोजगार के अवसर कम हुए हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हटाने के लिए विपक्षी एकता महत्वपूर्ण है।उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान के निर्देशों का इंतजार है। जल्द ही वे दिल्ली जाकर बैठक की तैयारियों को लेकर वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed