फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Pratibha Singh statement regardingh contesting elections from Mandi loksabha seat

Shimla: प्रतिभा सिंह बोलीं- मुझे चुनाव लड़ने का आदेश, अब पार्टी का फैसला सर्वोपरि

Wed, 27 Mar 2024 10:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 27 Mar 2024 10:02 PM IST
सार

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि उन्हें पार्टी का आदेश है कि उन्हें मंडी संसदीय सीट से चुनाव लड़ना होगा। पार्टी का फैसला ही सर्वोपरि होगा।

विज्ञापन
Pratibha Singh statement regardingh contesting elections from Mandi loksabha seat
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ल की अध्यक्षता में बुधवार को चंडीगढ़ में हुई समन्वय समिति की बैठक के बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि उन्हें पार्टी का आदेश है कि उन्हें मंडी संसदीय सीट से चुनाव लड़ना होगा। पार्टी का फैसला ही सर्वोपरि होगा। हालांकि उन्होंने कहा -मैंने चुनाव नहीं लड़ने को लेकर अपनी मजबूरियां और कारण बता दिए हैं। प्रदेश में उपचुनाव भी जरूरी हैं। इसलिए मैंने एक जिम्मेवारी देने को कहा था। कई समस्याओं को मैंने उठाया है, कुछ फैसले हो गए हैं। कुछ शेष हैं। मुझे आश्वासन मिला है कि सभी बातें पूरी होंगी। सरकार और संगठन चुनाव में एकजुट होकर उतरेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिभा के इस बयान से मंडी से उनके चुनाव लड़ने पर स्थिति स्पष्ट होने के संकेत मिले हैं। चंडीगढ़ बैठक में सरकार और संगठन के गिले-शिकवे दूर किए गए। संभावित प्रत्याशियों को लेकर चर्चा की गई। पार्टी नेताओं ने हमीरपुर संसदीय सीट से चौंकाने वाला प्रत्याशी तय करने के संकेत दिए हैं। अब 5 और 6 अप्रैल को नई दिल्ली में प्रत्याशियों के नाम तय करने को लेकर मंथन होगा। उधर, सरकार और संगठन में नियुक्तियों से पहले समन्वय समिति को नाम भेजकर मंजूरी लेने पर भी सहमति बनी है। हर 15 दिन में समिति की बैठक होगी।


 

भाजपा से आने वाले नेताओं को लेकर भी हुई चर्चा
बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, प्रतिभा सिंह, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कैबिनेट मंत्री धनीराम शांडिल, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर और रामलाल ठाकुर मौजूद रहे। उधर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि लोकसभा चुनाव की पूरी तैयारी है। कांग्रेस पार्टी विधानसभा उपचुनाव में सभी छह सीटें जीतेगी। सूत्रों के अनुसार समन्वय समिति की बैठक के दौरान भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने के इच्छुक नेताओं को लेकर भी चर्चा हुई। पार्टी नेताओं के अनुसार लाहौल-स्पीति से रामलाल मारकंडा, नालागढ़ से लखविंद्र राणा, गगरेट से राकेश कालिया, धर्मशाला से राकेश चौधरी पर भी चर्चा हुई। इन सभी को कांग्रेस में शामिल करने से पहले सर्वे करवाने पर सहमति बनी।
 

महिला प्रत्याशियों पर दांव खेल सकती है कांग्रेस
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस महिला प्रत्याशियों पर दांव खेल सकती है। पार्टी सूत्रों के अनुसार दो से तीन महिला प्रत्याशी उतारने पर विचार चल रहा है। आधी आबादी को लक्षित करते हुए पार्टी मंडी से प्रतिभा सिंह, कांगड़ा से आशा कुमारी और शिमला से दयाल प्यारी को चुनाव मैदान में उतार सकती है।
 

भाजपा में दम वाले नेता नहीं, कांग्रेस से किए जा रहे शामिल : शुक्ल
 
कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ल ने कहा कि बुधवार को चंडीगढ़ में हुई कांग्रेस की समन्वय समिति की बैठक में हिमाचल प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर चर्चा की गई। लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव को लेकर संभावित प्रत्याशियों पर भी मंथन हुआ। हाईकमान से चर्चा के बाद जल्द प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। अप्रैल के पहले सप्ताह में नई दिल्ली में समन्वय समिति की बैठक होगी। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में राजीव शुक्ल ने कहा कि चुनाव के समय नेताओं का दल बदलने का काम चलता रहता है। भाजपा में दम वाले कोई नेता नहीं हैं, इसलिए ही कांग्रेस से नेता शामिल किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विशाल समुद्र है, यहां कई नेता हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस चारों लोकसभा सीटों सहित छह विधानसभा उपचुनावों में जीत दर्ज करेगी। बैठक के दौरान प्रदेश कांग्रेस के सभी नेताओं ने एकजुट होने का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कई नेता कांग्रेस में आना चाहते हैं। उनको लेकर भी विचार जारी है।
 

चुनाव कांग्रेस और उसके बागियों के बीच, खेला तो अब शुरू हुआ : मुकेश
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि प्रदेश सरकार को कोई खतरा नहीं है। विद्रोह तो भाजपा में चल रहा है। पूर्व प्रत्याशियों की नाराजगी अब बाहर आ रही है। चुनाव कांग्रेस और उसके बागियों के बीच में है। खेला तो अब शुरू हुआ है। मुकेश ने कहा कि प्रदेश सरकार को कोई खतरा नहीं है। हमारे पास 34 विधायक हैं। सदन में कुल 68 विधायकों में से 35 विधायक बहुमत के लिए चाहिए। हमें सिर्फ एक और भाजपा को दस विधायक चाहिए हैं। हमारे विधायक दल को कोई परिंदा भी पर नहीं मार सकता है। जो होना था, हो चुका है। उन्होंने कहा कि नेता विपक्ष जयराम ठाकुर से पूछना चाहिए कि वो किन आंकड़ों के आधार पर चार जून के बाद सरकार बनाने के दावे कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का अंक गणित गलत साबित हुआ है। चुनाव प्रचार के दौरान आमने-सामने बात होगी। प्रदेश के मुद्दों पर आधारित चुनाव प्रचार किया जाएगा। हमने कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाल की है। महिलाओं को 1500 रुपये दिए हैं। महिलाओं को 1500 रुपये देने की योजना को रोकने के लिए भाजपा तो चुनाव आयोग तक चली गई है। उन्होंने कहा कि कंगना रणौत तो अभी हिमाचल में आ रही हैं, उनके आने से पहले ही भाजपा अति उत्साह में बातें कर रही है।

ब्लॉक कांग्रेस रामपुर ने मंडी से प्रतिभा सिंह का नाम किया पारित
वहीं, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामपुर की विशेष बैठक में मंडी से प्रतिभा सिंह को टिकट देने का प्रस्ताव रखा गया। ब्लॉक अध्यक्ष सतीश वर्मा की अध्यक्षता में बैठक में लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह, 7वें वित्त आयोग के अध्यक्ष नंद लाल ने विशेष रूप से भाग लिया। बैठक में पिछली कार्यवाही की पुष्टि करने के अलावा बैठक में जिला कांग्रेस ग्रामीण शिमला अध्यक्ष अतुल शर्मा ने मंडी संसदीय क्षेत्र से प्रतिभा सिंह को चुनाव में पार्टी का टिकट देकर उन्हें उम्मीदवार बनाने का प्रस्ताव प्रस्तुत करने के बाद अनुमोदन किया। बैठक में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया कि सांसद प्रतिभा सिंह ही मंडी संसदीय क्षेत्र से एकमात्र विकल्प हैं। यह बात मंडी संसदीय क्षेत्र के उप-चुनाव में उन्हें मिली अप्रत्याशित जीत से सिद्ध हो गया है। उक्त संबंध में एक प्रस्ताव पारित कर अनुरोध के साथ आलाकमान को भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed