फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Pratibha Singh sought respect in the government for the leaders and workers of the organization

Shimla News: संगठन के नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए प्रतिभा सिंह ने सरकार में मांगा मान-सम्मान

Wed, 22 Mar 2023 05:20 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 22 Mar 2023 05:20 PM IST
सार

प्रतिभा सिंह ने कहा कि कुछ दिनों में ही नगर निगम शिमला और अगले साल देश में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। इन चुनावों के लिए प्रदेश में संगठन को अभी से तैयारियों में जुटना होगा। 

विज्ञापन
Pratibha Singh sought respect in the government for the leaders and workers of the organization
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने संगठन के नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए राज्य सरकार में मान-सम्मान मांगा है। बुधवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से नई दिल्ली में प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने मुलाकात कर यह मामला उठाया। प्रतिभा सिंह ने कहा कि कुछ दिनों में ही नगर निगम शिमला और अगले साल देश में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। इन चुनावों के लिए प्रदेश में संगठन को अभी से तैयारियों में जुटना होगा। प्रदेश में संगठन बहुत ही मजबूत है। यही वजह रही कि प्रदेश में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनी है। उन्होंने कहा कि संगठन का हर नेता व कार्यकर्ता बहुत ही महत्वपूर्ण है। यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि उन्हें सरकार में पूरा मान-सम्मान व अधिमान मिले।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ के रायपुर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के 85वें अधिवेशन के सफल आयोजन के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि अधिवेशन में पारित प्रस्तावों को प्रदेश में जल्द लागू किया जाएगा। इस दौरान प्रतिभा सिंह ने प्रदेश से जुड़े संगठनात्मक मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जल्द ही नगर निगम चुनाव होने वाले हैं। यह कांग्रेस के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। पार्टी इन चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि इस संदर्भ में अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला के दिशा-निर्देश पर कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश मामलों के सह प्रभारी तजेंद्र पाल सिंह बिट्टू की उपस्थिति में शिमला नगर निगम के तहत आने वाले मंत्रियों, विधायकों और पार्टी नेताओं से पहले चरण की बैठक की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed