फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Pratibha Singh said the government will not change the youth customs of Himachal

Himachal Politics: प्रतिभा सिंह बोलीं- हिमाचल के युवा रिवाज नहीं सरकार बदलेंगे

Mon, 26 Sep 2022 05:31 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 26 Sep 2022 05:31 PM IST
सार

प्रतिभा सिंह ने भाजपा पर सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करने, अधिकारियों पर दबाव बना कर सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को अपनी सभाओं में जबरन बुलाने का आरोप भी लगाया।

विज्ञापन
Pratibha Singh said  the government will not change the youth customs of Himachal
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा है कि प्रदेश के युवा रिवाज नही सरकार बदलेंगे। लोग अब भाजपा के किसी भी झांसे में आने वाले नहीं। प्रतिभा सिंह ने भाजपा पर सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करने, अधिकारियों पर दबाव बना कर सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को अपनी सभाओं में जबरन बुलाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि अब जयराम सरकार को इससे कुछ हासिल होने वाला नहीं। प्रदेश में भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

विज्ञापन


मंडी में युवा संकल्प विजय रैली पर भाजपा ने सरकारी तंत्र का खुल कर दुरुपयोग करते हुए सरकारी पैसा पानी की तरह बहाया। प्रदेश 70 हजार करोड़ से अधिक राशि के कर्ज में डूब गया है। उन्होंने कहा कि आज जिस प्रकार देश में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है, उसकी भाजपा को कोई भी चिंता नहीं है। प्रतिभा सिंह ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की चुनौती स्वीकार करते हुए कहा है आने वाले समय में कांग्रेस इससे भी बड़ी रैलियां करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed