फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Pratibha Singh said that Ticket will be available on the report of the party's survey, not if you are a supporter or close

Himachal Congress: प्रतिभा सिंह बोलीं- पार्टी के सर्वे की रिपोर्ट पर मिलेगा टिकट, समर्थक या करीबी होने पर नहीं

Sun, 03 Jul 2022 05:56 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बैजनाथ/पालमपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बैजनाथ/पालमपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Sun, 03 Jul 2022 05:56 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि अग्निपथ योजना के तहत की जा रहीं भर्तियों से देश में बेरोजगारी का आंकड़ा और बढ़ेगा। पार्टी सर्वे करवा रही है। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर टिकट आवंटन किया जाएगा। 

विज्ञापन
Pratibha Singh said that Ticket will be available on the report of the party's survey, not if you are a supporter or close
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि अग्निपथ योजना के तहत की जा रहीं भर्तियों से देश में बेरोजगारी का आंकड़ा और बढ़ेगा। पार्टी सर्वे करवा रही है। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर टिकट आवंटन किया जाएगा। सक्षम और सर्वे में अव्वल रहने वाले को उम्मीदवार बनाया जाएगा। इसमें यह नहीं देखा जाएगा कि वह मेरा करीबी है या मेरा समर्थक है या किसी और का समर्थक है। कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि गुड़िया मामले को इतना तूल दिया जा रहा है। आंकड़े बयां करते हैं कि भाजपा सरकार के समय बच्चियों के साथ दुष्कर्म के मामले हुए हैं। प्रदेश सरकार न्याय दिलाने में असफल रही है। भाजपा सरकार ने इसके लिए किसी भी प्रकार की गाइडलाइन नहीं बनाई है। न ही महिला सुरक्षा के लिए कोई बड़े कदम उठाए हैं। महिला सुरक्षा उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए प्राथमिकता के तौर पर गाइडलाइन तैयार की जाएंगी। कांग्रेस ने सदैव विकास के नाम पर चुनाव लड़ा है। वीरभद्र सिंह ने प्रदेश में एक समान विकास किया है और वह सब जनता के सामने है। 

विज्ञापन


आज भी बाहर घूम रहे गुड़िया के असली हत्यारे: प्रतिभा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि गुड़िया के असली हत्यारे अभी भी बाहर घूम रहे हैं। कांग्रेस सत्ता में आती है तो गुड़िया के परिवार से बात करेंगे। वह मामले की दोबारा जांच करवाना चाहते हैं तो कांग्रेस इस मामले की जांच शुरू करेगी। पालमपुर में पत्रकारों के सवालों के जवाब में प्रतिभा ने कहा कि गुड़िया मामले में उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। उन्होंने कहा था कि छोटी सी गुड़िया के साथ यह घटना हुई है, जबकि उनकी बात को छोटी सी बात कहकर हो हल्ला मचाया गया। कांग्रेस के मुद्दे को भटकाने का प्रयास किया जा रहा है। लोकसभा चुनाव में भी कारगिल पर उनके बयान को गलत दर्शाया गया था। घटना का पता चलते ही सबसे पहले वह ही गुड़िया के घर गई थीं। पूर्व मुख्यमंत्री ने ही इसकी जांच सीबीआई को सौंपी थी। उसके बाद भाजपा सरकार ने न जांच करवाई और न ही इसकी सीबीआई जांच का कुछ पता चला। कांग्रेस संगठनों पर नियुक्तियां पर उठ रहे सवालों पर कहा कि संगठन में काम करने वाले लोगों को ही विभिन्न संगठनों में जिम्मेदारी सौंपी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed