फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Pratibha Singh said Himachal is a remote and hilly state, announce the candidates soon

Shimla: हिमाचल दुर्गम और पहाड़ी प्रदेश, जल्द करें प्रत्याशियों की घोषणा, प्रतिभा ने हाईकमान के समक्ष रखी बात

Wed, 18 Oct 2023 02:18 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 18 Oct 2023 02:18 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में मीडिया से बातचीत में प्रतिभा ने कहा कि हाल ही में हुई कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में भी उन्होंने इस बात को रखा है।

विज्ञापन
Pratibha Singh said Himachal is a remote and hilly state, announce the candidates soon
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी हाईकमान को हिमाचल की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए प्रत्याशियों की घोषणा जल्द कर देनी चाहिए। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में मीडिया से बातचीत में प्रतिभा ने कहा कि हाल ही में हुई कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में भी उन्होंने इस बात को रखा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हिमाचल दुर्गम और पहाड़ी क्षेत्र है। जितनी जल्दी प्रत्याशियों को लेकर यहां स्थिति स्पष्ट होगी, उतनी जल्दी फील्ड में उतरकर काम करना शुरू हो जाएगा। प्रतिभा ने कहा कि पार्टी को सक्रिय पदाधिकारियों की आवश्यकता है। सक्रिय पदाधिकारी होने से उनकी अधिक से अधिक भागीदारी कार्यक्रमों में सुनिश्चित होती है, पार्टी को इसका लाभ होता है।
विज्ञापन


उन्होंने निष्क्रिय पदाधिकारियों से आग्रह किया कि अगर उनके पास समय नहीं है और वह पार्टी के कार्यों में शामिल नहीं हो सकते तो उन्हें खुद ही पद को छोड़ देना चाहिए ताकि अन्य कार्यकर्ताओं को मौका मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिभा ने कहा कि कांग्रेस के अनुसूचित विभाग की बैठक में शामिल होकर कई समस्याओं की जानकारी मिली है। सरकार के समक्ष इन मामलों को उठाया जाएगा। बता दें कि प्रतिभा सिंह कुछ माह से मंडी संसदीय क्षेत्र में पूरी तरह से सक्रिय हैं। हर माह वे 15 से 20 दिन संसदीय क्षेत्र के दौरे कर रही हैं। माना जा रहा है कि मंडी से प्रतिभा का टिकट लगभग तय है।

जनजातीय क्षेत्रों में कर्मचारियों का विशेष भत्ता बढ़ाने की जरूरत

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि जनजातीय क्षेत्र पांगी में लोगों के लिए जलाने की लकड़ी, फ्यूल वुड पर मिलने वाली सब्सिडी को फिर से बहाल किया जाना चाहिए। उन्होंने जनजातीय क्षेत्रों में अधिकारियों और कर्मचारियों की कमी पूरी करने के लिए इनको मिलने वाली प्रोत्साहन राशि, जनजातीय भत्ता बढ़ाने की आवश्यकता पर भी बल दिया है।

उन्होंने कहा है कि प्रायः देखा गया है कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के चलते प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में स्थानांतरित अधिकारी और कर्मचारी सेवाएं देने से बचने का प्रयास करते है। इन्हें इन क्षेत्रों में सेवाएं देने के लिए प्रोत्साहन के साथ साथ इनका विशेष जनजातीय भत्ता बढ़ाए जाने की बहुत आवश्यकता है।


मंडी संसदीय क्षेत्र के जनजातीय क्षेत्र पांगी घाटी, भरमौर विधानसभा क्षेत्र के किलाड़ का दो दिवसीय दौरा कर शिमला लौटीं प्रतिभा ने कहा कि इन सभी मामलों को लेकर प्रदेश सरकार से बात की जाएगी।

इन मांगों को पूरा किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि उदयपुर से किलाड़ सड़क जो सीमा सड़क संगठन के पास है, उसको जल्द पक्का करने व इसके सुधार का मामला भी सीमा सड़क संगठन के उच्च अधिकारियों के साथ उठाया जाएगा। प्रतिभा ने कहा कि जल्द ही वे मुख्यमंत्री से मिलकर जनजातीय क्षेत्रों में लोगों की समस्याओं को लेकर इन्हें दूर करने पर विचार-विमर्श करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed