फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Pratibha Singh: Eligible women in the state will soon get Rs 1,500 each

Pratibha Singh: प्रदेश में पात्र महिलाओं जल्द मिलेंगे 1500-1500 रुपये

Wed, 14 Feb 2024 07:12 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, करसोग (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, करसोग (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 14 Feb 2024 07:12 PM IST
सार

प्रतिभा सिंह ने आगामी लोकसभा चुनावों में महिलाओं से कांग्रेस पार्टी के पक्ष में समर्थन देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को 1,500-1,500 रुपये देने की घोषणा को पूरी करने में देरी का कारण प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा है। 

विज्ञापन
Pratibha Singh: Eligible women in the state will soon get Rs 1,500 each
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि प्रदेश सरकार के घोषणा पत्र के अनुसार शीघ्र ही पात्र महिलाओं को 1,500 रुपये देना शुरू कर दिया जाएगा। इस पर प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। वह बुधवार को करसोग के राम लीला मैदान में महिला जागरूकता सम्मेलन को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रही थीं। सम्मेलन में एक हजार से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। प्रतिभा सिंह ने आगामी लोकसभा चुनावों में महिलाओं से कांग्रेस पार्टी के पक्ष में समर्थन देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को 1,500-1,500 रुपये देने की घोषणा को पूरी करने में देरी का कारण प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आपदा प्रभावितों को 4,500 करोड़ रुपये का पैकेज देकर राहत पहुंचाने का कार्य किया है। आपदा के दौरान केंद्र सरकार से कोई भी राहत पैकेज नहीं मिल पाया है। केंद्र सरकार ने प्रदेश के साथ सौतेला व्यवहार किया है।

विज्ञापन


सांसद ने सम्मेलन में उपस्थित महिलाओं की मांग पर सिविल अस्पताल करसोग में स्त्री रोग विशेषज्ञ का पद भरने का आश्वासन दिया और रामलीला मैदान में मंच निर्माण के लिए 5 लाख रुपये देने की भी घोषणा की। प्रतिभा सिंह ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया और उन्होंने महिलाओं के साथ सामूहिक नाटी में भी भाग लिया। सम्मेलन में आयोजित शिविर में लगभग 200 महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। विभिन्न मुद्दों पर स्रोत व्यक्तियों ने जानकारी दी। इस अवसर पर पूर्व मंत्री व कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश चौधरी, नगर पंचायत की अध्यक्ष सविता गुप्ता, चमेलू देवी, निर्मला चौहान, महेश राज, पृथी सिंह नेगी, हरिओम शर्मा, एसडीएम करसोग नरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed