फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Pratibha Singh asked for the post of chairman and vice chairman for the active leaders of the organization

Shimla News: प्रतिभा सिंह ने संगठन के सक्रिय नेताओं के लिए मांगे चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के पद

Mon, 08 May 2023 10:49 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 08 May 2023 10:49 PM IST
सार

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ल से मुलाकात कर प्रतिभा सिंह ने नगर निगम शिमला के चुनाव की रिपोर्ट सौंपी। नगर निगम में बनाए जाने वाले मेयर और डिप्टी मेयर को लेकर भी विस्तृत चर्चा की।

विज्ञापन
Pratibha Singh asked for the post of chairman and vice chairman for the active leaders of the organization
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह ने सोमवार को नई दिल्ली में संगठन के सक्रिय नेताओं की पैरवी करते हुए सरकार में चेयरमैन-वाइस चेयरमैन के पद देने की मांग की।   कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ल से मुलाकात कर प्रतिभा सिंह ने नगर निगम शिमला के चुनाव की रिपोर्ट सौंपी। नगर निगम में बनाए जाने वाले मेयर और डिप्टी मेयर को लेकर भी विस्तृत चर्चा की। मंगलवार को प्रतिभा सिंह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगी। पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ल से मुलाकात कर प्रतिभा सिंह ने वर्ष 2024 में प्रस्तावित लोकसभा चुनाव के लिए नेताओं का मनोबल बढ़ाने को जल्द नियुक्तियां देने का तर्क दिया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मंडी संसदीय सीट सहित फतेहपुर, अर्की और जुब्बल कोटखाई के उपचुनाव सहित विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी को जीत दिलाई। नगर निगम शिमला के चुनाव भी नेताओं और कार्यकर्ताओं की सक्रियता से जीते गए हैं। ऐसे में इन नेताओं के मान सम्मान के लिए इन्हें सरकार में दायित्व देना जरूरी है। प्रतिभा सिंह ने राजीव शुक्ल को बताया कि शिमला नगर निगम के कुल 34 वार्डों में से 24 वार्ड कांग्रेस ने जीते हैं। जल्द मेयर और डिप्टी मेयर का चयन किया जाना है। बैठक के दौरान प्रतिभा सिंह ने कई पार्षदों की जानकारी से राजीव शुक्ला को अवगत कराया। आने वाले दिनों में प्रदेश में की जाने वाली संगठन की विभिन्न गतिविधियों से भी शुक्ल को अवगत कराया। 
विज्ञापन


मंत्री रोहित ठाकुर और अनिरुद्ध भी पहुंचे दिल्ली
शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज अनिरुद्ध सिंह भी दिल्ली पहुंच गए हैं। मंगलवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में दोनों कैबिनेट मंत्री अपने विभागों से संबंधित केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। मंगलवार को शिक्षा, पंचायतीराज और ग्रामीण विकास मंत्रालय में बैठकें करने का कार्यक्रम है। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव का प्रचार कर मुख्यमंत्री सुक्खू सोमवार को नई दिल्ली पहुंचे। दोपहर बाद मंत्री रोहित ठाकुर और अनिरुद्ध सिंह भी दिल्ली पहुंच गए। सूत्रों ने बताया कि सोमवार रात को मुख्यमंत्री के साथ दोनों मंत्रियों ने नगर निगम शिमला में चुने जाने वाले मेयर और डिप्टी मेयर को लेकर चर्चा की। उधर, मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह बाली और विधायक सुरेश कुमार भी दिल्ली पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री का बुधवार को शिमला लौटने का कार्यक्रम है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed