फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Pratibha and Vikramaditya Singh met Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami in Dehradun

Shimla: हिमाचल, उत्तराखंड के मध्य मजबूत होगी अधोसरंचना और कनेक्टिविटी

Wed, 07 Aug 2024 06:24 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 07 Aug 2024 06:24 PM IST
सार

हिमाचल के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार को देहरादून में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। 

विज्ञापन
Pratibha and Vikramaditya Singh met Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami in Dehradun
प्रतिभा, विक्रमादित्य सिंह ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से की भेंट। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के मध्य अधोसरंचना और कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने के लिए हिमाचल के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार को देहरादून में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी मौजूद रहीं। उन्होंने पुष्कर सिंह धामी को पांवटा साहिब के यमुना पुल की मरम्मत और पुनर्वास के दौरान बेयरिंग को बदलने के लिए यातायात परिवर्तित करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड को जोड़ने के लिए यमुना पुल की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका है, लेकिन यातायात की आवाजाही के दौरान पुल पर भारी कंपन की स्थिति बनी रहती है।

विज्ञापन


केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के आकलन और प्राप्त हुए सुझावों के आधार पर 22 दिसंबर, 2020 को पुल की मरम्मत की स्वीकृति प्रदान की गई। हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण विभाग ने 18 सितंबर, 2021 को 1.44 करोड़ रुपये के बजट के साथ पुल की मरम्मत का कार्य अवार्ड किया। मरम्मत कार्य को पूरा करने में विलंब हुआ क्योंकि बेयरिंग को बदलने के लिए पुल पर दो माह के लिए यातायात आवाजाही को बंद किया जाना बेहद जरूरी था। उन्होंने कहा कि यातायात परिवर्तित करने की योजना को अति शीघ्र शुरू करना बहुत जरूरी है जिसके लिए दोनों राज्यों में समन्वय की आवश्यकता है।
विज्ञापन


उन्होंने पुष्कर सिंह धामी से नैटवाड़ और पुजारली सड़क के निर्माण कार्य में तेजी लाने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा की दूर-दराज के क्षेत्रों को मानसून और सर्दियों के दौरान जोड़ने और संपर्क रखने के लिए यह सड़क बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा की सर्दियों और खराब मौसम में डोडरा क्वार में कनेक्टिविटी न होने से यह क्षेत्र देश और दुनिया से पूरी तरह कट जाता है। उन्होंने इस मार्ग पर निर्माण की लंबित प्रक्रिया में तेजी लाने का आग्रह किया ताकि सर्दियों में निर्बाध सड़क कनेक्टिविटी बनी रहे।उन्होंने दोनों राज्यों की सीमा साझा करने वाले और सामरिक महत्व के प्रदेश में निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्गों के बारे में भी पुष्कर सिंह धामी से बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

सीएम सुक्खू ने उत्तराखंड सीएम से फोन पर की बात, आपदा का मामला एक साथ उठाएंगे केंद्र से
 विक्रमादित्य सिंह ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की पुष्कर सिंह धामी से दूरभाष के माध्यम से बातचीत भी करवाई। दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने हाल ही में आई आपदा और पहाड़ी क्षेत्रों की चुनौतियों पर चर्चा की। दोनों मुख्यमंत्रियों ने सहमति जताते हुए कहा की केंद्र सरकार के समक्ष इन चुनौतियों को रखा जाएगा ताकि केंद्र आपदा प्रभावित क्षेत्रों की ओर विशेष ध्यान केंद्रित कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed