{"_id":"3fe24a2947c17b078bdb8a3435ba7021","slug":"prashant-bhushan-land-lease-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशांत भूषण ने दी डीसी के फैसले को चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशांत भूषण ने दी डीसी के फैसले को चुनौती
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Sun, 16 Nov 2014 02:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालमपुर के कंडवाड़ी में एजुकेशनल ट्रस्ट के नाम का भू सौदा रद्द कर जमीन सरकार में निहित करने के डीसी कांगड़ा के फैसले के खिलाफ अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने मंडलायुक्त कोर्ट धर्मशाला में अपील दायर की है। मंडलायुक्त कोर्ट में अधिवक्ता प्रशांत ने डीसी के फैसले को चुनौती दी है। मंडलायुक्त कोर्ट में मामले की सुनवाई दो दिसंबर 2014 को होगी।
विज्ञापन
कलेक्टर ने 17 सितंबर 2014 को फैसला सुनाते हुए अधिवक्ता प्रशांत भूषण के भू सौदे को रद्द करते हुए उनके कंडवाड़ी स्थित शिक्षक संस्थान की 6.09 हेक्टेयर जमीन को सरकार में निहित करने के आदेश दिए थे। इन आदेशों में कहा गया था कि प्रशांत भूषण ने धारा 118 के तहत मिली मंजूरी की शर्तों की अवहेलना की और निर्धारित दो साल की अवधि में इस जमीन पर कोई काम नहीं किया।
विज्ञापन
कलेक्टर ने तहसीलदार पालमपुर को इस जमीन का कब्जा लेने के आदेश भी दिए थे। हालांकि प्रशासन ने अभी तक कब्जा नहीं लिया है। कंडवाड़ी की ये जमीन कुमुद भूषण एजुकेशनल सोसाइटी के नाम पर है। प्रशांत भूषण इस सोसाइटी के सचिव हैं।
विज्ञापन