फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   pradhan pardeep deepu death mystery and viral video una himachal pradesh

मौत से पहले प्रदीप को अहसास था चंद मिनट ही बचे हैं, मां को याद कर खूब रोया

Mon, 10 Jun 2019 11:42 AM IST
अरविन्द ठाकुर विवेक शर्मा, अमर उजाला, गगरेट (ऊना)
विवेक शर्मा, अमर उजाला, गगरेट (ऊना) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 10 Jun 2019 11:42 AM IST
विज्ञापन
pradhan pardeep deepu death mystery and viral video una himachal pradesh
फाइल फोटो

लोहारली के उपप्रधान प्रदीप दीपू के मौत से पहले बनाए वायरल वीडियो को देखहर किसी की आंखों से आंसू छलक गए। प्रदीप को इस बात का अहसास ही नहीं, बल्कि पूरा विश्वास था कि अब उसके पास जीवन के चंद पल ही बचे हैं। उसने वीडियो में न केवल अपने खिलाफ साजिश का पर्दाफाश किया, बल्कि मां को याद कर भी खूब रोया। प्रदीप की इस प्रकार संदिग्ध मौत से क्षेत्र में मातम है।

विज्ञापन


युवा वर्ग गुस्से में है कि कोई किस तरह रिश्तों को शर्मसार कर इस तरह का जघन्य अपराध कर सकता है। प्रदीप कुमार ने सौतेले भाइयों के साथ बैठकर शुक्रवार रात शराब पी। वहां से वे यह कहकर उठ गया कि फल लेने जाना है। उसके बाद प्रदीप ने वीडियो बनाकर लोगों से अपील की कि उसे उसके भाइयों ने जहर दे दिया है। उसे बचा लो। चार मिनट के वीडियो में प्रदीप कुमार ने सौतेले भाइयों से जमीनी विवाद की बात कही।

विज्ञापन

उसने बताया कि उसे जहर भी सौतेले भाइयों ने दिया है। प्रदीप वीडियो में बता रहा है कि जब वह उनके साथ शराब पी रहा था तो उसे पानी लेने के बहाने भेज दिया गया। जैसे ही उसने शराब पी तो उसके गले में खराश हुई। उसके बाद तेज दर्द सीने में उठने लगा। उसे उसके भाइयों ने जहर दिया। वो चाहते हैं कि उनके साथ चल रहे जमीनी विवाद का मुकदमा वो वापस ले। इसके बाद उसकी तबीयत खराब हो गई।

उसने वीडियो में बताया कि अब उसकी मौत भी हो सकती है। उसने लोगों से बचाने की भी अपील की। इसके बाद प्रदीप कुमार वीडियो से गायब हो गया। इसके बाद शनिवार शाम प्रदीप की लाश खेत में मिली। पुलिस ने दोनों भाइयों और एक युवक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। रविवार दोपहर बाद प्रदीप का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सैकड़ों लोगों ने उसे अंतिम विदाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed