फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Pradeep Joshi of RSS met the religious leader Dalai Lama

Dharamshala News: आरएसएस के प्रदीप जोशी धर्मगुरु दलाईलामा से मिले

Fri, 23 Jun 2023 08:04 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 23 Jun 2023 08:04 PM IST
सार

मैक्लोडगंज में दलाईलामा के आवास पर प्रदीप जोशी के साथ आरएसएस के अन्य लोग भी मौजूद थे। आरएसएस के कांगड़ा जिला के पदाधिकारियों ने बताया कि यह मुलाकात सिर्फ शिष्टाचार भेंट थी। 

विज्ञापन
Pradeep Joshi of RSS met the religious leader Dalai Lama
आरएसएस के प्रदीप जोशी धर्मगुरु दलाईलामा से मिले - फोटो : संवाद

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख प्रदीप जोशी ने शुक्रवार को धर्मगुरु दलाईलामा से शिष्टाचार भेंट की। मैक्लोडगंज में दलाईलामा के आवास पर प्रदीप जोशी के साथ आरएसएस के अन्य लोग भी मौजूद थे। आरएसएस के कांगड़ा जिला के पदाधिकारियों ने बताया कि यह मुलाकात सिर्फ शिष्टाचार भेंट थी। भेंट के दौरान आरएएस के कांगड़ा विभाग के संपर्क प्रमुख अभिषेक कुमार और विभाग प्रचारक भगवती चंद्र भी मौजूद रहे। बताया गया कि प्रदीप जोशी संघ के हमीरपुर में चल रहे संघ के कार्यक्रम के समापन समारोह के लिए पहुंचे हुए हैं। हमीरपुर में आरएसएस उत्तर क्षेत्र संघ शिक्षा वर्ग द्वितीय वर्ष के समापन समारोह में प्रदीप जोशी मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार साझा करेंगे। कार्यक्रम से एक दिन पहले प्रदीप जोशी दलाईलामा से धर्मशाला में मिले। 

विज्ञापन


दलाईलामा ने फिनलैंड के पीएम पेट्री को भेजा बंधाई संदेश
 धर्मगुरु दलाईलामा ने फिनलैंड के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री पेट्री ओरपो बधाई संदेश भेजा है। मैकलोडगंज से भेजे बधाई संदेश में दलाईलामा ने कहा है कि पिछले कुछ वर्षों में मैं कई मौकों पर आपके खूबसूरत देश का दौरा कर पाया हूं। फिनलैंड के लोगों ने प्रेम और करुणा विकसित करने की मेरी बात को सराहा, इसको लेकर मैं प्रोत्साहित हुआ हूं। आज दुनिया बहुत कठिन दौर से गुजर रही है। दुनिया के कई हिस्सों में हिंसक लड़ाई के कारण कई लोगों को पीड़ित होते देखना व्यथित करने वाला है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय को शांतिपूर्ण तरीकों से ऐसे संघर्षों को हल करने के लिए ठोस प्रयास करने चाहिए। किसी भी समस्या का हल बातचीत ही है, हथियार नहीं। दलाईलामा ने बधाई संदेश में फिनलैंड के बेहतर भविष्य की कामना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed