फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   ppe kit for corona by verka milk suppliers door to door milk delivery in hamirpur himachal pradesh

पीपीई किट पहनकर डोर टू डोर सप्लाई करेंगे वेरका कर्मचारी

Sat, 25 Apr 2020 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर उमेश कुमार शर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
उमेश कुमार शर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 25 Apr 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
ppe kit for corona by verka milk suppliers door to door milk delivery in hamirpur himachal pradesh
पीपीई किट पहनकर ग्राहक को डोर टू डोर सप्लाई देता दूध कंपनी का कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

दूध कंपनी के कर्मचारी कंटेनमेंट और बफर जोन में पीपीई किट पहनकर डोर टू डोर सप्लाई करेंगे। जिला हमीरपुर के एक कर्मचारी को पीपीई किट मिल गई है। कर्मचारी ने शुक्रवार से किट पहनकर डोर टू डोर सप्लाई शुरू कर दी है। जल्द वेरका दुग्ध उत्पादों की सप्लाई लेकर आने वाले वाहन चालकों व अन्य कर्मचारियों को भी कंपनी यह किट उपलब्ध करवाएगी।

विज्ञापन


कंटेनमेंट और बफर जोन में दुग्ध पदार्थों की आपूर्ति के लिए कई दुग्ध पदार्थ विक्रेताओं की डोर टू डोर डिलीवरी के लिए तैनाती की गई है। कर्मचारियों व लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए वेरका कंपनी ने यह पहल की है। लोगों ने भी कंपनी की इस पहल को सराहा है। लॉकडाउन में ये कर्मचारी डोर टू डोर दूध, दही, पनीर, लस्सी, मक्खन आदि दुग्ध पदार्थों की सप्लाई दे रहे हैं, जिससे घर में बने रहने वाले लोगों को इन खाद्य पदार्थों की कमी न हो। लोगों में पवन कुमार, अरविंद शर्मा और संजीव ठाकुर आदि ने कहा कि यह वेरका की एक सराहनीय पहल है।
विज्ञापन


उधर, वेरका एजेंसी हमीरपुर के प्रभारी सुशील डोगरा ने कहा कि जिले के लिए पहली पीपीई किट कंपनी ने उपलब्ध करा दी है। हमीरपुर में डोर टू डोर सप्लाई को लगा कर्मचारी यह किट पहनकर लोगों को दुग्ध पदार्थों की आपूर्ति कर रहा है। जल्द ही सप्लाई लाने वाले वाहन चालकों व अन्य कर्मचारियों को भी यह किट उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed