Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Power cut off to 84 homes in Dhami; board disconnects supply

Shimla News: धामी में 84 घरों की बिजली गुल, बोर्ड ने काटे कनेक्शन

Wed, 25 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Power cut off to 84 homes in Dhami; board disconnects supply
तीन महीनों से अदा नहीं किए थे बिजली बिल
विज्ञापन

घरेलू श्रेणी के 63, व्यावसायिक श्रेणी के 21 कनेक्शन काटे
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली बिल जमा न करवाना अब उपभोक्ताओं को महंगा पड़ रहा है। विद्युत बोर्ड ने 90 दिन से अधिक समय से बिजली बिल जमा नहीं करवाने वाले 84 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए हैं। इनमें घरेलू श्रेणी के 63 और व्यावसायिक श्रेणी के 21 उपभोक्ता शामिल हैं।
बिजली बोर्ड के अनुसार घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं पर 2,15,795 रुपये और व्यावसायिक श्रेणी के उपभोक्ताओं पर 97,357 रुपये का बिजली बिल बकाया है। विद्युत उपमंडल धामी में घरेलू और व्यावसायिक श्रेणी के करीब 8,932 बिजली उपभोक्ता हैं। इनमें से कई उपभोक्ताओं ने तीन महीने से अपना बकाया बिजली बिल जमा नहीं करवाया है। ऐसे में बिजली बोर्ड ने बकायेदारों की सूची तैयार कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शुरुआती चरण में उन उपभोक्ताओं पर शिकंजा कसा गया है, जिनका बिजली बिल एक हजार रुपये या इससे अधिक बकाया था। ऐसे उपभोक्ताओं की सूची तैयार कर बुधवार को उनके बिजली कनेक्शन काट दिए गए। बोर्ड की इस कार्रवाई के बाद उपमंडल के उपभोक्ताओं में हड़कंप मचा हुआ है। बोर्ड का कहना है कि लंबित बिल और जुर्माना चुकाने के बाद ही उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन दोबारा बहाल किए जाएंगे। वहीं विभाग के अनुसार अक्तूबर 2026 तक घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं पर 8,17,774 रुपये और व्यावसायिक श्रेणी के उपभोक्ताओं पर 2,30,320 रुपये के बिजली बिल लंबित हैं। विद्युत उपमंडल धामी के सहायक अभियंता उमंग गुप्ता ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वह 30 नवंबर से पहले अपने बिजली बिलों का भुगतान कर दें, ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके। उन्होंने उपभोक्ताओं को राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान करने की भी सलाह दी।
विज्ञापन


96 लाख रुपये की देनदारियां लंबित
शिमला। विद्युत उपमंडल धामी के तहत घरेलू, व्यावसायिक, सरकारी कार्यालयों और छोटे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर करीब 96,62,104 रुपये की बिजली बिल राशि लंबित है। बोर्ड के अनुसार सरकारी विभागों पर ही 70 लाख रुपये से अधिक की राशि बकाया है। हालांकि सरकारी विभाग एकमुश्त बिल का भुगतान करते हैं। ऐसे में बोर्ड का ध्यान अन्य व्यावसायिक श्रेणी के उपभोक्ताओं से बकाया राशि की वसूली पर भी है, ताकि लंबित देनदारियां कम हो सकें और बोर्ड को बकाया राशि मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article