फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Postal department will fill 634 posts in Coronavirus period, October 30 deadline, apply this way

कोरोना काल में डाक विभाग भरेगा 634 पद, 30 अक्तूबर अंतिम तिथि, ऐसे करें आवेदन

Wed, 07 Oct 2020 03:57 PM IST
Krishan Singh सुनील समियाल, अमर उजाला, धर्मशाला
सुनील समियाल, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 07 Oct 2020 03:57 PM IST
विज्ञापन
Postal department will fill 634 posts in Coronavirus period, October 30 deadline, apply this way
डाक विभाग - फोटो : PTI

कोरोना काल में डाक विभाग में नौकरी का मौका है। प्रदेश भर में ग्रामीण डाक सेवक और शाखा डाकपाल के 634 पद भरने के लिए विभाग ने आवेदन मांगे हैं। आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। तीस अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। चयन के लिए लिखित परीक्षा नहीं होगी। दसवीं की मेरिट के आधार पर भर्ती होगी।

विज्ञापन


आवेदन आने के बाद विभाग दसवीं में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट बनाएगा। इस मेरिट के दायरे में आने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा और चयन होगा। साक्षात्कार के लिए मेरिट में चयनित उम्मीदवार के पंजीकृत नंबर पर इसका संदेश भेजा जाएगा।
विज्ञापन


कांगड़ा में 144 पदों के लिए भर्ती की जानी है। इसमें धर्मशाला मंडल से 89 और देहरा मंडल से 55 पदों के लिए भर्ती होनी है। इच्छुक उम्मीदवार अधिसूचना के आधार पर इस लिंक पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। सहायक अधीक्षक सुरेंद्र पाल ने बताया कि ग्रामीण डाक सेवक और शाखा डाकपाल के लिए 7 अक्तूबर से 30 अक्तूबर तक ऑनलाइन होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मैट्रिक से अधिक योग्यता वालों को वरीयता नहीं

डाक विभाग की ओर से भर्ती के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है। मैट्रिक से अधिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की वरीयता नहीं दी जाएगी।

उम्मीदवारों को स्थानीय भाषा का ज्ञान होना आवश्यक है। आयु सीमा 18 से 40 तक की गई है। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा में छूट का प्रावधान किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed