फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   post office will not sell gold coin this year

इस दिवाली यहां नहीं मिलेंगे सोने के सिक्के

Wed, 08 Oct 2014 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा Updated Wed, 08 Oct 2014 11:02 PM IST
विज्ञापन
post office will not sell gold coin this year

डाक विभाग इस बार दिवाली पर स्विट्जरलैंड के सोने के सिक्के नहीं बेचेगा। सरकार ने देश में विदेशी सिक्कों की बिक्री पर रोक लगा दी है। कुछ सालों से डाक विभाग स्विट्जरलैंड की एक संस्था के साथ मिलकर फेस्टिवल सीजन में सोने के सिक्के बेचता था।

विज्ञापन


विशेष छूट पर ग्राहकों को सिक्के उपलब्ध कराए जाते थे। डाक विभाग सोने के सिक्के बेचकर लाखों रुपये का मुनाफा कमा रहा था। स्विट्जरलैंड सरकार के सोने के ये सिक्के डाक विभाग की ओर से कमीशन के आधार पर बेचे जाते थे।
विज्ञापन


एक साल में भारतीय डाक विभाग चंबा ने 45 हजार रुपये कमीशन के रूप में कमाए। डाक अधीक्षक रणजीत सिंह राणा ने बताया कि सरकार ने यह योजना बंद कर दी है। इसके तहत डाक विभाग को तो अच्छी कमीशन मिलती थी, लेकिन भारत का सारा पैसा दूसरे देश में जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते सरकार ने योजना को बंद कर दिया है। इस बार दिवाली पर डाक विभाग सोने का व्यापार नहीं करेगा। सोने के सिक्के की गुणवत्ता में कोई कमी नहीं थी। एक साल तक शुद्ध सोने के सिक्के का व्यापार डाक विभाग ने किया है। उन्होंने बताया कि अभी भी लोग सिक्के की खरीदारी के लिए डाक विभाग दफ्तर पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed