{"_id":"93d60a3265db0d4b277f97ae8a0fc192","slug":"post-office-carrom-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैरम में नेहा वर्मा, शैलेंद्र सिंह ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैरम में नेहा वर्मा, शैलेंद्र सिंह ने मारी बाजी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 01 Aug 2014 11:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य डाकघर में दो दिवसीय हिमाचल सर्कल डाक कैरम प्रतियोगिता 2014-15 के महिला वर्ग में नेहा वर्मा प्रथम, मधु बाला द्वितीय तथा वंदना राणा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया, अंशुल शर्मा चौथे स्थान पर रही।
विज्ञापन
वहीं पुरूष वर्ग में शैलेंद्र सिंह कंवर पहले, पुरूशोतम चौहान दूसरे, जगदीश ठाकुर तीसरे स्थान पर रहे, गीताराम शर्मा ने चौथा और विपुल वर्मा ने पांचवां स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के समापन समारोह में निदेशक डाक सेवाएं आरएस मिश्र बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में जीतने वालों को मुख्यातिथि ने पुरस्कृत किया।
चयनित टीम सितंबर में उत्तराखंड में होने वाली अखिल भारतीय डाक कैरम प्रतियोगिता में हिमाचल डाक सर्किल का प्रतिनिधित्व करेगी।