{"_id":"62cab5968b014a2c127f0824","slug":"post-matric-scholarship-to-students-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Scholarship: पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए शिक्षा विभाग ने मांगे दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Scholarship: पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए शिक्षा विभाग ने मांगे दस्तावेज
Sun, 10 Jul 2022 04:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 10 Jul 2022 04:50 PM IST
सार
पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में केंद्र सरकार की ओर से गरीब, ढाई लाख से कम आय वाले अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों को पढ़ाई में सहायता प्रदान करने के लिए दी जाती है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिक्षा विभाग ने स्कूलों से केंद्र सरकार की ओर से संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 11वीं, 12वीं कक्षाओं के विद्यार्थियों के दस्तावेज मांगे हैं। विभाग ने स्कूल प्रमुखों से शैक्षणिक सत्र 2022-23 में छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने वाले अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों से आधार कार्ड, बैंक पास बुक, जाति प्रमाण पत्र बीते वर्ष की वार्षिक मार्क्स शीट, आय प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, रोलनंबर, एडमिशन नंबर सहित अन्य दस्तावेज जमा करवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में केंद्र सरकार की ओर से गरीब, ढाई लाख से कम आय वाले अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों को पढ़ाई में सहायता प्रदान करने के लिए दी जाती है। इस दौरान विद्यार्थी को पढ़ाई करने के लिए एक वर्ष तक 25,000 रुपये प्रदान किए जाते हैं।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा विभाग के उपनिदेशक बीडी शर्मा का कहना है कि स्कूलों के मुख्याध्यापकों, प्रधानाचार्यों को अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों की सूची बनाने और सभी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति से संबधित दस्तावेज जमा करवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन