{"_id":"64ccf6cbd6acce7193059b73","slug":"post-graduation-in-yoga-studies-from-hptu-hamirpur-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPTU: तकनीकी विवि से अब योग में पीजी भी कर सकेंगे विद्यार्थी, कक्षाएं इसी सत्र से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPTU: तकनीकी विवि से अब योग में पीजी भी कर सकेंगे विद्यार्थी, कक्षाएं इसी सत्र से
Fri, 04 Aug 2023 06:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 04 Aug 2023 06:32 PM IST
सार
पीजी योग में कुल 40 सीटों के लिए प्रवेश होगा। 30 सीटें (डायरेक्ट एंट्री) और 10 सीटें (लेटरल एंट्री) के माध्यम से भरी जाएंगी।
विज्ञापन
तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने इस शैक्षणिक सत्र से योग में स्नातकोत्तर की कक्षाएं शुरू करने की फैसला लिया है। अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. जयदेव ने बताया कि वर्तमान समय में तकनीकी विवि परिसर में योग में पीजी डिप्लोमा चलाया जा रहा है, लेकिन अब विद्यार्थी योग में पीजी भी कर सकेंगे। स्नातकोत्तर डिग्री को तकनीकी विवि ने एमए / एमएससी इन योग का नाम दिया है।
विज्ञापन
जो विद्यार्थी बीए के आधार पर डिग्री में प्रवेश लेगा, उसे एमए इन योग, जो बीएससी के आधार पर प्रवेश लेगा, उसे एमएससी इन योग की डिग्री दी जाएगी। पीजी योग में कुल 40 सीटों के लिए प्रवेश होगा। 30 सीटें (डायरेक्ट एंट्री) और 10 सीटें (लेटरल एंट्री) के माध्यम से भरी जाएंगी। सीटों के लिए काउंसलिंग 11 अगस्त को तकनीकी विवि परिसर में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी विवि पर काउंसलिंग की डिटेल देख सकते हैं।
विज्ञापन
दस्तावेजों की जांच कल, काउंसलिंग सात को
तकनीकी विवि और संबंधित शिक्षण संस्थानों में एमबीए और एमबीए पर्यटन में प्रवेश लेने के लिए काउंसलिंग के लिए पांच अगस्त को दस्तावेजों की जांच होगी। दस्तावेजों की जांच केवल उन अभ्यर्थियों की होगी, जिन्होंने स्पोर्ट्स, बैकवर्ड एरिया और डिफेंस कोटे से आवेदन किया है। एमबीए और एमबीए पर्यटन की काउंसलिंग सात अगस्त को होगी।
विज्ञापन