{"_id":"6228c26d7c4d722cb075a2a5","slug":"possibility-of-a-rise-in-diesel-petrol-prices-crowd-gathered-at-the-pumps-to-fill-the-tanks-of-the-vehicles-in-mand-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी: डीजल-पेट्रोल दामों में उछाल की आशंका, गाड़ियों की टंकियां फुल करवाने के लिए पंपों पर उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: डीजल-पेट्रोल दामों में उछाल की आशंका, गाड़ियों की टंकियां फुल करवाने के लिए पंपों पर उमड़ी भीड़
Wed, 09 Mar 2022 08:36 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 09 Mar 2022 08:36 PM IST
सार
नेरचौक के गुटकर और सुंदरनगर के हराबाग स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप में तेल का स्टाक खत्म हो गया। दोनों स्टेशन पर उपभोक्ताओं बैरंग लौटकर दूसरे पेट्रोल पंप जाना पड़ रहा है। हालांकि देर शाम इन पंपों में पेट्रोल की सप्लाई आ गई।
विज्ञापन
पेट्रोल पंपों में भीड़।
- फोटो : संवाद
विस्तार
यूक्रेन और रूस के बीच लगातार गहारते युद्ध संकट के चलते डीजल-पेट्रोल के दाम में उछाल की आशंका ने जनता को परेशानी में डाल दिया है। पेट्रोल पंपों में भीड़ लगना शुरू हो गई है। लोग अपने चौपहिया और दोपहिया वाहनों की टंकी फुल करवा रहे हैं। पेट्रोल और डीजल की मांग बढ़ गई है। बुधवार को मंडी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में यह नजारा देखने को मिला। नेरचौक के गुटकर और सुंदरनगर के हराबाग स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप में तेल का स्टाक खत्म हो गया। दोनों स्टेशन पर उपभोक्ताओं बैरंग लौटकर दूसरे पेट्रोल पंप जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
हालांकि देर शाम इन पंपों में पेट्रोल की सप्लाई आ गई। दूसरी ओर मंडी शहर के सभी पेट्रोल और डीजल पंपों पर तेल भरवाने के लिए वाहन चालकों की भीड़ जुटी रही। लोगों का कहना था कि तेल कीमतों में बढ़ोतरी बारे अभी घोषणा नहीं हुई है। तेल का स्टॉक कम होने की आशंका जताई जा रही है। इसलिए गाड़ियों की टंकियां फुल करवाई जा रही हैं। खाद्य आपूर्ति नियंत्रक लक्ष्मण सिंह कनेट का कहना है कि पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। जिला में रिलायंस को छोड़कर सरकारी क्षेत्र के करीब 56 पेट्रोल पंप है।
विज्ञापन