फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Posing as a deputy commissioner of income tax department, he extorted Rs 1 crore from a company

Himachal: आयकर विभाग का डिप्टी कमिश्नर बनकर कंपनी से ऐंठे एक करोड़, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 13 Aug 2024 06:50 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Tue, 13 Aug 2024 06:50 PM IST
सार

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करने के बाद आयकर विभाग के फर्जी उप आयुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Posing as a deputy commissioner of income tax department, he extorted Rs 1 crore from a company
ठगी (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आयकर विभाग का डिप्टी कमिश्नर बताकर एक शातिर ने कंपनी से एक करोड़ रुपये ऐंठ लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करने के बाद आयकर विभाग के फर्जी उप आयुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। खुलासा हुआ है कि अभी तक आरोपी एक करोड़ रुपये तक की ठगी कर चुका है। आरोपी को अदालत ने दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। पूछताछ में कई और खुलासे होने की उम्मीद है। एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि मार्च में एक शिकायत पत्र पुलिस को थाना कसौली से मिला था।

विज्ञापन


गिवरनी इनोवेक्स प्रा. लि. इंडिया के अध्यक्ष दिल्ली निवासी अमन मेहता व कश्मीरी लाल ने बताया कि प्रधानमंत्री कार्यालय के नाम से फर्जी पत्र और जाली हस्ताक्षर करके कंपनी को फायदा पहुंचाने और संचालन के नाम पर एक करोड़ रुपये ऐंठ लिए। छानबीन करने पर पाया गया कि प्रधानमंत्री कार्यालय से ऐसा कोई भी पत्र उक्त कंपनी को जारी नहीं किया गाय। इस सारी जालसाजी में कसौली निवासी जितेंद्र कुमार चंदेल भी शामिल था, जिसने प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारियों के नाम से फर्जी हस्ताक्षर करके उपरोक्त जाली पत्र जारी किए थे।
विज्ञापन


इस शिकायतपत्र पर पुलिस थाना कसौली में 21 मार्च को धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था। इस पर आरोपी जितेंद्र कुमार गांव मशोबरा तहसील कसौली से पूछताछ की गई। उपरोक्त आरोपी के मोबाइल फोन, कंप्यूटर समेत अन्य दस्तावेजों का परीक्षण करने पर पाया गया कि आरोपी जितेंद्र खुद को आयकर विभाग का डिप्टी कमिश्नर बताता था। वह विभिन्न विभागों, बैंकों आदि से ई-मेल व अन्य माध्यमों से पत्राचार करके उन्हें धोखाधड़ी की नीयत से अपना झूठा परिचय देकर अनुचित लाभ हासिल करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपरोक्त साक्ष्यों के आधार पर 12 अगस्त को थाना कसौली की टीम ने जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया। छानबीन के दौरान पाया गया कि आरोपी जितेंद्र ने ही प्रधानमंत्री कार्यालय दिल्ली के नाम से जाली दस्तावेज तैयार करके कंपनी के अध्यक्ष से एक करोड़ रुपये ऐंठ लिए। आरोपी ने अपना बतौर आयकर विभाग प्रवर्तन निदेशालय का जाली वेतन प्रमाणपत्र तैयार करके एक बैंक से कार लोन भी हासिल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed