फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   poor woman living in damaged house in lahaul spiti himachal pradesh

लाहौल-स्पीति: नाना-नानी के खंडहर घर हो चुके घर में अकेली गुजर बसर कर रही सोनम आंगमो

Wed, 01 Dec 2021 01:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जम्बा गोंपा बार (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्बा गोंपा बार (लाहौल-स्पीति) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 01 Dec 2021 01:37 PM IST
सार

उपायुक्त लाहौल-स्पीति नीरज कुमार ने कहा कि जहां महिला रह रही है वह सरकारी जमीन है। लेकिन प्रशासन जहां महिला को बसाना चाहा रहा है वह वहां रहना नहीं चाहती है। 

विज्ञापन
poor woman living in damaged house in lahaul spiti himachal pradesh
जर्जर मकान में रहने को मजबूर सोनम आंगमो। - फोटो : संवाद

विस्तार

जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति में 46 वर्षीय असहाय महिला पुराने जर्जर मकान में रहने को मजबूर है। महिला आर्थिक तौर पर कमजोर है और परिवार में भी कोई सदस्य नहीं है। महिला को सरकार व प्रशासन की तरफ से कोई मदद नहीं मिली है। 46 वर्षीय महिला सोनम आंगमो के रहन-सहन को देखकर दिल पसीज जाता है। इस दुनिया में न तो उनके माता-पिता हैं न भाई-बहन। 

विज्ञापन


भाई लगभग 18 वर्ष पहले एक सड़क दुर्घटना में दुनिया से रुखसत हो गए। पहले से ही नाना-नानी के घर में शरण लिए सोनम आंगमो को नाना-नानी की मौत के बाद वह मामा दोंडुप टशी के साथ रहीं। सात साल पहले मामा भी इस दुनिया में नहीं रहे। तब से लेकर वह केलांग से सात किमी दूर जम्बा गोंपा बार गांव में एक बीरान मकान में अकेली रह रही हैं। नाना-नानी का घर भी अब खंडहर में तबदील होने लगा है। मकान की एक दीवार गिर गई है छत भी टूट गई। ऐसे में अब जर्जर मकान बारिश और बर्फबारी में कभी भी ढह सकता है। स्थानीय लोग व कई सामाजिक संगठन महिला की मदद को आगे आ रहे हैं। वहीं महिला को एकल नारी पेंशन सुविधा मिल रही है, बीपीएल में भी है। मगर इस महिला के पास न तो घर है न ही जमीन है। 
विज्ञापन


लाहौल घाटी के जम्बा गोंपा बार गांव के जिस घर में महिला रह रही है वह घर भी सरकारी जमीन पर बना हुआ बताया जा रहा है। मकान अब पूरी तरह से तहस नहस हो गया है। बुधवार को अमर उजाला गांव जाकर महिला के घर पहुंचा और अकेली महिला की तकलीफों को जाना। स्थानीय पंचायत प्रधान विजय आनंद तथा वाईडीए गरशा के छिमेद दोरजे ने बताया कि युवा मंडल गुमरंग, स्तींगरी, तीर अंदाजी क्लब यूरनाथ, वाईडीए गरशा के सदस्यों ने जिस पुराने घर में सोनम आंगमो रह रही थी उस घर की हालात को देखते हुए सोनम आंगमो को डेढ़ दशक पूर्व एक सरकारी आवास योजना में बनाए एक कमरे के मकान में ठहराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान आनंद ने बताया कि उस कमरे की हालात भी ठीक न होने पर क्लब के सदस्यों ने कमरे को ठीक किया। कहा कि सोनम आंगमो की मदद के लिए वह उपायुक्त लाहौल-स्पीति से मिलेंगे। उपायुक्त लाहौल-स्पीति नीरज कुमार ने कहा कि जहां महिला रह रही है वह सरकारी जमीन है। लेकिन प्रशासन जहां महिला को बसाना चाहा रहा है वह वहां रहना नहीं चाहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed