फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   poor road connectivity: A sick woman carried on a chair to the road five kilometers away

सड़क का अभाव: कुर्सी पर उठाकर पांच किलोमीटर दूर सड़क तक पहुंचाई बीमार महिला

Wed, 30 Jun 2021 12:43 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, न्यूली (कुल्लू)
अमर उजाला नेटवर्क, न्यूली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 30 Jun 2021 12:43 PM IST
सार

शफाड़ी गांव की महिला नीतू देवी को एलर्जी के चलते तबीयत खराब हो गई थी। तबीयत खराब होने के चलते उसे मंगलवार को ग्रामीणों ने कुर्सी पर उठाकर पांच किलोमीटर मुश्किल रास्ते से होकर सड़क तक पहुंचाया।

विज्ञापन
poor road connectivity: A sick woman carried on a chair to the road five kilometers away
कुर्सी पर उठाकर सड़क तक पहुंचाई महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के बंजार विधानसभा के दुर्गम इलाकों में सड़क के अभाव में लोग मरीजों को कुर्सी पर ले जाने को मजबूर हैं। ग्राम पंचायत के देहुरीधार के तहत आने वाले शफाड़ी गांव से 85 वर्षीय महिला को ग्रामीणों ने पांच किलोमीटर कुर्सी पर मनु ऋषि मंदिर तक पहुंचाया। इसके बाद महिला का सैंज अस्पताल में उपचार करवाया गया। अब उसे किसी रिश्तेदार के घर में रखा गया है। शफाड़ी गांव की महिला नीतू देवी को एलर्जी के चलते तबीयत खराब हो गई थी।

विज्ञापन


तबीयत खराब होने के चलते उसे मंगलवार को ग्रामीणों ने कुर्सी पर उठाकर पांच किलोमीटर मुश्किल रास्ते से होकर सड़क तक पहुंचाया। ग्राम पंचायत देहुरीधार के सिऊंड, दरमेड़ा, जीआलू, बरमोटे, शफाड़ी, नागर, गोल, पचैड़ी आदि गांव अभी तक सड़क से नहीं जुड़ पाए हैं। हर बार सड़क को लेकर महज आश्वासन ही मिलते रहे हैं। बुजुुर्ग महिला के पोते बिहारी लाल ने कहा है कि अचानक बीमार होने के कारण उन्हें नीतू देवी कोक सैंज अस्पताल ले जाना पड़ा।
विज्ञापन


ग्रामीण किशोरी लाल ठाकुर, भगत राम, दावे राम, धर्मचंद, रेपती राम, शेर सिंह, देवराज, तीर्थ राम, रोहित सोनी, खीमी राम, मान चंद ने कहा कि जल्द ही गांवों को सड़क से जोड़ा जाए। बंजार विधानसभा में विकास के सभी दावे फेल हो गए हैं। पिछले करीब छह महीनों में सैंज और बंजार घाटी में करीब एक दर्जन लोगों को ग्रामीण पीठ पर उठाकर सड़क तक लाए। कई बार तो मरीज आधे रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं। दुर्गम क्षेत्र के लोगों की सरकार की ओर से हो रही अनदेखी को लेकर लोगों में सरकार के प्रति रोष है। वहीं लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता चमन ठाकुर ने कहा कि सैंज से मनु ऋषि मंदिर तक 11 किलोमीटर तक सर्वे हो चुका है। अगर ग्रामीण जमीन देने में सहयोग करते हैं तो प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed