फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   poor ration supply in anganwari center at una.

आंगनबाड़ी में बच्चों को बांट दिया खराब राशन

Wed, 09 Mar 2016 11:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Wed, 09 Mar 2016 11:36 AM IST
विज्ञापन
 poor ration supply in anganwari center at una.
आंगनबाड़ी केंद्र में नौनिहालों को सड़ा हुआ राशन बांट दिया। इस राशन में कीड़े भी निकले हैं। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के ऊना के हरोली उपमंडल के सलोह स्थित वार्ड नंबर 4 के आंगनबाड़ी केंद्र में नौनिहालों को सड़ा हुआ राशन बांट दिया। इससे अभिभावकों में भारी रोष है। उधर, जनप्रतिनिधियों ने भी मामले की उच्च स्तरीय जांच करवा कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों में जतिंद्र कुमार, गुरचरण सिंह, विजय सिंह, सुभाष चंद, भगत सिंह, राज कुमार ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में नौनिहालों की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी में बच्चों को दिया गया राशन पूरी तरह से सड़ा हुआ है।
विज्ञापन


इसे खाना तो दूर, राशन को देखकर ही उल्टियां आ जाए। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी की ओर से बच्चों को दिए चने, दलिया एवं न्यूट्री पूरी तरह से खराब हैं जिनमें कीड़े पड़े हुए थे। ऐसा लग रहा था जैसे कई वर्षों के बाद राशन बाहर निकाला हो। राशन का पूरी तरह से पाऊडर बन गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिभावकों ने विभाग की ओर से दी जाने वाली सरकारी सप्लाई पर कड़े सवालिया निशान उठाए हैं। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में उपलब्ध करवाई जाने वाले राशन की गुणवत्ता की जांच की जाए। लोगों ने खराब राशन के बारे सलोह पंचायत प्रधान को शिकायत देकर अवगत करवाया है।

उधर, सलोह पंचायत प्रधान मधु धीमान ने बताया कि लोगों ने आंगनबाड़ी में खराब राशन बारे शिकायत दी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस बारे संबंधित विभाग को सूचित किया जाएगा।


शिकायत पर होगी कड़ी कार्रवाई : अश्वनी शर्मा
हरोली खंड के बाल विकास अधिकारी अश्वनी शर्मा ने कहा कि अभी तक उनके पास इस संबंध में कोई शिकायत नहीं आई है। यदि शिकायत आती है तो विभाग की ओर से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बच्चों की सेहत के साथ किसी भी कीमत पर खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed