{"_id":"659d07eeee0627cc5108dcd7","slug":"poor-prisoners-of-kanda-jail-will-get-financial-assistance-brainstorming-took-place-in-the-meeting-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: कंडा जेल के निर्धन कैदियों को मिलेगी वित्तीय सहायता, बैठक में हुआ मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: कंडा जेल के निर्धन कैदियों को मिलेगी वित्तीय सहायता, बैठक में हुआ मंथन
Tue, 09 Jan 2024 02:16 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 09 Jan 2024 02:16 PM IST
सार
उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने बताया कि जिला प्रशासन निर्धन कैदियों के कल्याण के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। उनके कौशल विकास पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जा रहा है ताकि वे आत्मनिर्भरता की राह पर अग्रसर हो सके
विज्ञापन
उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी की अध्यक्षता में हुई बैठक।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने मंगलवार को कार्यालय कक्ष में निर्धन कैदियों को आदर्श जेल कंडा में वित्तीय सहायता प्रदान करने के संदर्भ में बैठक की। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन निर्धन कैदियों के कल्याण के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
उनके कौशल विकास पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जा रहा है ताकि वे आत्मनिर्भरता की राह पर अग्रसर हो सके और स्वरोजगार के माध्यम से आर्थिक रूप से सक्षम बन सके। उन्होंने बताया कि जेल प्रशासन निर्धन कैदियों को निशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध करवाने में सहायता करता है ताकि उन्हें वित्तीय असमानता का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
उपायुक्त ने बताया कि समय-समय पर जेल प्रशासन कैदियों को उनके अधिकारों के प्रति शिविरों के माध्यम से जागरूक करता है और उनके साथ परस्पर संवाद स्थापित किया जाता है। बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) अजीत भारद्वाज, सहायक आयुक्त डॉ. पूनम बंसल, पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन