फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Poor person got a space in labour HOstel

अब फुटपाथ पर नहीं कटेगी गरीब की रात

Sat, 01 Jan 2022 10:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Poor person got a space in labour HOstel
लेबर हास्टल में मिलेगा सोने को बिस्तर
विज्ञापन

एमसी आयुक्त ने किया रेन बसेरे का निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में कड़ाके की ठंड के बीच गरीब और जरूरतमंदों को अब फुटपाथ पर या रेन शेल्टर में रात नहीं गुजारनी पड़ेगी। नगर निगम ने रेन बसेरा के अलावा इनकी सुविधा के लिए लक्कड़ बाजार के कोट हिल स्थित लेबर हास्टल को खोलने का फैसला लिया है।
अब जरूरतमंद लोग इस लेबर हास्टल में भी ठहराए जाएंगे। बाकायदा शहरभर में पोस्टर लगाकर इस सुविधा के बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इनमें मोबाइल नंबर भी दिए गए हैं जिन पर संपर्क किया जा सकता है। अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस खबर के बाद नगर निगम ने शहर में ऐसे लोगों का सर्वे भी करवा दिया जो फुटपाथ पर सोते हैं। इस सर्वे में पांच लोग ऐसे मिले हैं जिनका डेरा फुटपाथ पर है। इनकी पहचान की गई है। इन्हें नगर निगम के रैन बसेरे में शिफ्ट करने के लिए भी प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त आशीष कोहली ने शनिवार को अधिकारियों के साथ लक्कड़ बाजार रेन बसेरे का निरीक्षण किया। यहां व्यवस्था सुधारने को लेकर भी योजना बनाई जा रही है। इस रेन बसेरा में दो कमरे हैं जिनमें सात लोग अभी रह रहे हैं। एक हाल की भी यहां सुविधा है। यदि इससे ज्यादा लोग आते हैं तो उन्हें कोट हिल में बने लेबर हास्टल में ठहराया जाएगा। यहां सोने के लिए व्यवस्था की जा रही है। नगर निगम आयुक्त आशीष कोहली ने कहा कि शहर में जरूरतमंद लोगों के लिए लेबर हास्टल में भी सुविधा दी जाएगी। इसकी व्यवस्था करने के निर्देश भी दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed