{"_id":"5e5916b38ebc3ef3d328b6a8","slug":"pong-dam-fish-becomes-expensive-will-sell-expensive-by-rs-15-a-kg","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचलः महंगी हुई पौंग बांध की मछली, इस बार इतने रुपये प्रति किलो बिकेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचलः महंगी हुई पौंग बांध की मछली, इस बार इतने रुपये प्रति किलो बिकेगी
Sat, 29 Feb 2020 11:45 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 29 Feb 2020 11:45 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
पौंग की मछली खाने का शौकीनों को अब अब ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी। 31 मार्च के बाद पौंग बांध की मछली के दाम बढ़ जाएंगे। इस बार अधिकतर मत्स्य एकत्रीकरण सहकारी सभाओं में ठेके की बोलियां पहले से ज्यादा रेटों पर गई है। शुक्रवार को मत्स्य एकत्रीकरण सहकारी सभा खटियाड़ की बोली सभा के प्रधान प्रवीण कुमार और (एडीएफ) सहायक निदेशक मत्स्य अधिकारी पौंग बांध जय सिंह की अध्यक्षता में खटियाड़ में हुई। इसमें पिछले साल के मुकाबले इस बार मंहगे दामों पर मछली की बोली गई।
विज्ञापन
बोली मे छह ठेकेदारों रछपाल सिंह निवासी तलवाड़ा, मानसिंह, मनोज कुमार खटियाड़, रमेश चंद, अशोक कुमार और करतार चंद ने बोली दी थी। रछपाल को ठेका मिला है। सर्दियों के दाम 265 प्रति किलो और गर्मियों में 180 रुपये प्रति किलो रहेंगे। बीते वर्ष पौंग बांध की मछली ठेकेदार ने सर्दियों में 254 और गर्मियों में 165 रुपये की लगाई थी। सहायक निदेशक मत्स्य अधिकारी पौंग बांध जय सिंह ने बताया कि मछली के दाम बढ़ने से शिकारियों की आय में सुधार होगा और उनकी मछली के अब पहले से अच्छे दाम मिलेगें।
विज्ञापन
परोसी जाएगी विशेष धाम अमर उजाला