राहत : पिछली दिवाली के मुकाबले हिमाचल के कई शहरों में कम हुआ प्रदूषण का स्तर
बीते वर्ष के मुकाबले प्रदेश के कई शहरों में इस बार प्रदूषण का स्तर कम रहा। बद्दी, नालागढ़ और ऊना में इस बार भी कोई सुधार नहीं हुआ। इन तीनों शहरों में प्रदूषण की मात्रा बीते वर्ष की अपेक्षा और अधिक बढ़ी है। राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी आंकड़ों में यह खुलासा हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला सहित धर्मशाला और मनाली की आबोहवा दिवाली पर कम दूषित हुई है। बीते वर्ष के मुकाबले प्रदेश के कई शहरों में इस बार प्रदूषण का स्तर कम रहा। बद्दी, नालागढ़ और ऊना में इस बार भी कोई सुधार नहीं हुआ। इन तीनों शहरों में प्रदूषण की मात्रा बीते वर्ष की अपेक्षा और अधिक बढ़ी है। शनिवार को राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी आंकड़ों में यह खुलासा हुआ है। एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) को शून्य से 50 तक अच्छा माना जाता है। 51 से 100 तक संतोषजनक, 101 से 200 तक सीमित, 201 से 300 तक घटिया, 301 से 400 तक बहुत घटिया और 401 से अधिक मात्रा को खतरनाक माना जाता है। इस वर्ष दिवाली के अवसर पर राजधानी शिमला सहित परवाणू, धर्मशाला, डमटाल, सुंदरनगर, पांवटा साहिब, कालाअंब और मनाली का एयर क्वालिटी इंडेक्स बीते वर्ष की दिवाली के मुकाबले बेहतर रहा।
उधर, एक से तीन नवंबर 2021 के मुकाबले चार नवंबर को दिवाली की रात प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी हुई है। छोटी और बड़ी दिवाली की रात के एयर क्वालिटी इंडेक्स में भी बड़ा अंतर है। बीते वर्ष और इस वर्ष की दिवाली के दौरान प्रदेश के कई क्षेत्रों के प्रदूषण स्तर में आई कमी को आतिशबाजी को लेकर लोगों के बीच घटते रुझान के तौर पर देखा जा रहा है। इसके अलावा ग्रीन पटाखों की हुई शुरुआत भी इसका कारण माना जा रहा है। हालांकि रोक के बावजूद प्रदेश में इस वर्ष दिवाली के दौरान प्रदूषण फैलाने वाले पटाखे धड़ल्ले से बिके हैं। रात आठ से दस बजे तक निर्धारित अवधि के बाद भी लोग पटाखे चलाते दिखे।
शहर दिवाली 2020 (एक्यूआई) दिवाली 2021 (एक्यूआई)
शिमला 68 40
परवाणू 109 90
धर्मशाला 113 77
डमटाल 97 95
सुंदरनगर 123 62
पांवटा साहिब 139 133
कालाअंब 101 92
मनाली 102 70
बद्दी 133 165
नालागढ़ 105 110
ऊना 86 99