फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Politics started heating up for the election of University Officers Association

विवि अधिकारी संघ के चुनाव के लिए गरमाने लगी सियासत

Thu, 19 Aug 2021 10:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Politics started heating up for the election of University Officers Association
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय गैर शिक्षक संघ चुनाव के बाद अब विवि अधिकारी संघ चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। चुनाव के लिए सदस्यता अभियान जारी है। चुनाव पर निर्णय लेने और शेड्यूल तय करने के लिए 24 अगस्त को विवि प्रशासनिक अधिकारी संघ की आम सभा इक्डोल भवन में बुलाई गई है।
विज्ञापन

संघ के प्रेस सचिव मदन लाल शर्मा ने बताया कि इसमें सभी प्रशासनिक अधिकारी मौजूदगी सुनिश्चित करें। कार्यकारिणी में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सहसचिव, संगठन सचिव, प्रेस सचिव और वित्त सचिव के पद के लिए चुनाव होना है। संघ में आपसी सहमति से नई कार्यकारिणी चुने जाने का विकल्प भी खुला रखा गया है, सहमति न बनने की स्थिति फिर चुनाव ही आखिरी विकल्प होगा। पिछले करीब चार सालों से संघ के चुनाव नहीं हो पाए हैं। चार साल पूर्व चुनी गई कार्यकारिणी के अध्यक्ष सहित अधिकतर पदाधिकारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इसके बाद विवि के कर्मचारियों में चुने जाने वाली कार्यकारिणी परिषद और विश्वविद्यालय कोर्ट सदस्य का चुनाव भी होना है। इसकी मतदाता सूची भी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed