फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Politics: Sanjay Tandon said that getting tickets to Bapu, son, grandson and great-grandson is possible only in Congress

सियासत: संजय टंडन बोले- बापू, बेटे, पोते और पड़पोते को टिकट मिलना केवल कांग्रेस में संभव

Thu, 21 Oct 2021 09:18 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 21 Oct 2021 09:18 PM IST
सार

शिमला से जारी बयान में संजय टंडन ने कहा है कि 100 करोड़ वैक्सीनेशन की अभूतपूर्व उपलब्धि पर पूरे देश में खुशी है। यह खुशी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में ‘सबके संगठित प्रयास’ का परिणाम है। टंडन ने कहा कि लोकतंत्र भंग करने की बात करने का कांग्रेस को अधिकार नहीं है। 

विज्ञापन
Politics: Sanjay Tandon said that getting tickets to Bapu, son, grandson and great-grandson is possible only in Congress
प्रदेश भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा है कि पार्टी में परिवारवाद की प्रथा को अंकुश लगाया है। जिस तरह से बापू, बेटा, पोता और पड़पोते को टिकट मिलता है, वह केवल कांग्रेस में ही संभव होगा। भाजपा में हर सामान्य कार्यकर्ता को नेता बनने का अवसर प्राप्त होता है और यही कारण है कि हमारा कार्यकर्ता भाजपा में खुश हैं। शिमला से जारी बयान में संजय टंडन ने कहा है कि 100 करोड़ वैक्सीनेशन की अभूतपूर्व उपलब्धि पर पूरे देश में खुशी है। यह खुशी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में ‘सबके संगठित प्रयास’ का परिणाम है। टंडन ने कहा कि लोकतंत्र भंग करने की बात करने का कांग्रेस को अधिकार नहीं है। कांग्रेस सरकारों के समय उन्होंने लोकतंत्र की हत्या अनगिनत बार की है। पूरे देश में उनके शीर्ष नेतृत्व में आपातकाल लगाकर और सिख दंगों में अनेक बेकसूरों की हत्या करना देश भूला नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवारवाद से ग्रस्त है। देश में गांधी परिवार की छठी पीढ़ी कांग्रेस पर राज कर रही है। उनकी पार्टी में किसको टिकट मिलना है, उसका फैसला गांधी परिवार ही करता है।

विज्ञापन


भाजपा चार्जशीट की जांच में जो दोषी निकलेंगे, उन पर होगी कार्रवाई : विनोद 
उधर, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विनोद ठाकुर ने कहा है कि भाजपा का भ्रष्टाचार के साथ कोई समझौता नहीं है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुई भ्रष्टाचार को उजागर करती भाजपा चार्जशीट विजिलेंस ब्यूरो को दी गई है। ब्यूरो अपना काम कर रहा है। जो भी इसके परिणाम आएंगे या जो भी इसके लिए दोषी निकलेंगे, उनके विरुद्ध भाजपा सरकार कार्रवाई करेगी। गुरुवार को शिमला में हुई पत्रकार वार्ता में विनोद ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने मंडी से भाजपा प्रत्याशी ब्रिगेडियर कुशाल पर अनाप-शनाप बयानबाजी की है। उन पर फोरलेन में पैसा खाने जैसे गंभीर आरोप निंदनीय और बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस को 30 अक्तूबर को मुंहतोड़ जवाब देगी। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और कांग्रेस एक-दूसरे के पूरक हैं। रोजगार, खनन, भू-माफिया पर भी कांग्रेस अनर्गल आरोप लगा रही है। कांग्रेस सीएम जयराम ठाकुर पर हेलीकॉप्टर में उड़ लीजिए जैसे अजीब बयान दे रही है। यह सही नहीं है। जहां भी कांग्रेस नेता बहस करना चाहें, वह उसके लिए तैयार हैं। विनोद ठाकुर ने कहा कि भाजपा बड़ी गंभीरता से चुनाव लड़ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed