फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Politics: Pratibha told Chetram the candidate from Saraj, said that ashray is not active in politics

सियासत: प्रतिभा ने सराज से चेतराम को बताया प्रत्याशी, कहा- आश्रय राजनीति में सक्रिय नहीं

Thu, 27 Jan 2022 11:04 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर(मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर(मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 27 Jan 2022 11:04 PM IST
सार

25 जनवरी देर शाम चेतराम समर्थकों की बैठक में प्रतिभा सिंह ने सुखराम परिवार पर भी निशाना साधा और कहा कि आनन-फानन 2019 में सुखराम के पोते आश्रय को हाईकमान ने टिकट दिया। वह राजनीति में सक्रिय नहीं  थे, जिसको न केवल कार्यकर्ताओं बल्कि जनता ने भी नकारा और करीब चार लाख मतों से हार गए। 

विज्ञापन
Politics: Pratibha told Chetram the candidate from Saraj, said that ashray is not active in politics
सांसद प्रतिभा सिंह(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद प्रतिभा सिंह ने सीएम जयराम ठाकुर के गृह विस क्षेत्र सराज के बाखली स्थित देवी बगलामुखी मंदिर में एक बैठक के दौरान पूर्व प्रत्याशी ठाकुर चेतराम को वर्ष 2022 में कांग्रेस का भावी उम्मीदवार घोषित कर दिया। 25 जनवरी देर शाम चेतराम समर्थकों की बैठक में प्रतिभा सिंह ने सुखराम परिवार पर भी निशाना साधा और कहा कि आनन-फानन 2019 में सुखराम के पोते आश्रय को हाईकमान ने टिकट दिया। वह राजनीति में सक्रिय नहीं  थे, जिसको न केवल कार्यकर्ताओं बल्कि जनता ने भी नकारा और करीब चार लाख मतों से हार गए। चुनाव नहीं लड़ना था, लेकिन कार्यकर्ताओं का मान रखते हुए इस दफा चुनाव लड़ा और करीब बड़ी लीड कवर करने के अलावा आठ हजार मत अधिक लिए। यह चुनाव एवरेस्ट पर चढ़ने जैसे था। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय वीरभद्र सिंह का सपना था कि चेतराम सराज के विधायक होने चाहिए। वीरभद्र  सिंह के सपने को 2022 में साकार किया जाएगा।

विज्ञापन


इसका एक वीडियो भी वायल हो रहा है। उधर, इस बयान के बाद कांग्रेस में हडकंप मचा है। चेतराम को मिले समर्थन और सुखराम परिवार पर निशाना साधने के कई मायने निकाले जा रहे हैं। कांग्रेस का एक खेमा इस बयान को लेकर मुखर हो गया है। नेता विजय पाल सिंह, महेंद्र ठाकुर और अन्य नेताओं ने विस चुनाव से पूर्व पार्टी हाईकमान की सलाह बगैर मंडी संसदीय क्षेत्र से सांसद प्रतिभा सिंह द्वारा पहला टिकट डिक्लेर करने की भर्त्सना की जा रही है। रानी प्रतिभा सिंह ने कहा है कि जिस प्रकार से प्रोजेक्ट सीएम धूमल को हराया गया ठीक उसी प्रकार जयराम को भी 2022 में कांग्रेस हराएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एकजुट है और 2022 में भाजपा का सूपड़ा साफ करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed