फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Politics heats up in the Municipal Corporation regarding the Nari Shakti Sammelan.

Shimla News: नारी शक्ति सम्मेलन को लेकर नगर निगम में गरमाई सियासत

Tue, 07 Apr 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Politics heats up in the Municipal Corporation regarding the Nari Shakti Sammelan.
तीन ही पार्षदों को शामिल करने पर उठे सवाल
विज्ञापन

आरोपी, चंडीगढ़ में हुए सम्मेलन की सूचना तक नहीं दी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। चंडीगढ़ में आयोजित नारी शक्ति सम्मेलन को लेकर नगर निगम शिमला में सियासत गरमा गई है। चार से छह अप्रैल तक आयोजित इस सम्मेलन में उप महापौर उमा कौशल की अगुवाई में तीन पार्षदों ने हिस्सा लिया। इनमें कांग्रेस पार्षद शीनम कटारिया, ममता चंदेल और भाजपा पार्षद मीना चौहान शामिल रहीं।


बाकी पार्षदों को इस सम्मेलन के लिए न तो बुलाया गया और न ही सूचना दी गई। इस पर कांग्रेस समेत भाजपा की कई महिला पार्षदों ने सवाल उठा दिए हैं। इनका कहना है कि नगर निगम को सभी महिला पार्षदों से बात कर इस पर सहमति लेनी चाहिए थी। सिर्फ चहेते पार्षदों को ही इस सम्मेलन के लिए बुलाया गया। पार्षद आशा शर्मा, कमलेश मेहता, सरोज ठाकुर समेत कांग्रेस के कई पार्षदों ने इस पर सवाल उठाए। उधर उपमहापौर उमा कौशल ने कहा कि सम्मेलन में तीन महिला पार्षदों को ही शामिल किया जा सकता था। इस दौरान शिमला में सैहब की एजीएम भी थी। इसलिए कई पार्षदों ने इसमें हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में किसे भेजना है, इस पर महापौर ने पार्षदों से बात की है। इस मामले पर राजनीति सही नहीं है। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में महिला नेत्रियों ने अपने अनुभव साझा किए और अपने अपने शहरों में महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं, उनके कार्यान्वयन में महिला नेत्रियों की भूमिका पर भी विस्तृत चर्चा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article