फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Politics: Former district congress general secretary wrote a letter to Sonia to make Kaul Singh state president

राजनीति: कौल सिंह को प्रदेशाध्यक्ष बनाने के लिए पूर्व जिला कांग्रेस महासचिव ने लिखी सोनिया को चिट्ठी

Thu, 21 Apr 2022 08:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 21 Apr 2022 08:44 PM IST
सार

कौल सिंह ठाकुर के प्रदेश अध्यक्ष रहते मंडी जिले के सचिव व सुखविंद्र सुक्खू के प्रदेशाध्यक्ष रहते महासचिव रहे देवराज शर्मा ने सोनिया को पत्र लिखा है कि अगर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस को मजबूत करने और संगठित करने के लिए कोई उपयुक्त चेहरा हैं तो वह कौल सिंह ही हैं। 

विज्ञापन
Politics: Former district congress general secretary wrote a letter to Sonia to make Kaul Singh state president
पूर्व मंत्री और पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मंत्री और पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर को राज्य में पार्टी की कमान देने के लिए मंडी के पूर्व जिला महासचिव ने सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखी है। कौल सिंह ठाकुर के प्रदेश अध्यक्ष रहते मंडी जिले के सचिव व सुखविंद्र सुक्खू के प्रदेशाध्यक्ष रहते महासचिव रहे देवराज शर्मा ने सोनिया को पत्र लिखा है कि अगर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस को मजबूत करने और संगठित करने के लिए कोई उपयुक्त चेहरा हैं तो वह कौल सिंह ही हैं। कौल सिंह पूर्व में भी चार साल तक पार्टी के सफल प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं।

विज्ञापन


वह प्रदेश के विभिन्न विभागों के मंत्री भी रहे हैं। वीरभद्र सिंह के बाद केवल कौल सिंह ठाकुर ही हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस में ऐसे व्यक्तित्व हैं जो पार्टी को सत्ता में ला सकते हैं। इस वक्त प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और मंत्रिमंडल के सबसे कद्दावर नेता महेंद्र सिंह ठाकुर भी मंडी से हैं तो मंडी जिला पर दांव खेलकर कांग्रेस को सत्ता में लाना आसान होगा। अगर ऐसा नहीं किया गया तो पार्टी को परिणाम भुगतने के लिए भी तैयार रहना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed