{"_id":"6273d342f5746c003c48fa39","slug":"politics-congress-state-spokesperson-arun-sharma-intuc-general-secretary-sanjay-sharma-join-aap","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनीति: कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अरुण शर्मा, इंटक महामंत्री संजय शर्मा आप में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनीति: कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अरुण शर्मा, इंटक महामंत्री संजय शर्मा आप में शामिल
Thu, 05 May 2022 07:09 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 05 May 2022 07:09 PM IST
सार
अरुण शर्मा ने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस ने हाल ही में एक प्रदेश अध्यक्ष और चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाए हैं, उससे पार्टी में गुटबाजी और ज्यादा बढ़ गई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा और कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अरुण शर्मा, इंटक महामंत्री संजय शर्मा आप में शामिल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अरुण शर्मा और इंटक के महामंत्री संजय शर्मा ने पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी (आप) का दामन थाम लिया है। दोनों ने दिल्ली में आप के प्रदेश चुनाव प्रभारी सत्येंद्र जैन और सह प्रभारी दुर्गेश पाठक की मौजूदगी में सदस्यता ग्रहण की है। किसान नेता और पीसीसी सचिव रहे अनिंदर सिंह के बाद कांग्रेस को यह दूसरा बड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन
अरुण शर्मा ने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस ने हाल ही में एक प्रदेश अध्यक्ष और चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाए हैं, उससे पार्टी में गुटबाजी और ज्यादा बढ़ गई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा और कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। दोनों पार्टियों में मेहनती, ईमानदार और कर्मठ कार्यकर्ताओं की कोई कद्र नहीं है। हिमाचल में अब लोगों के पास तीसरा विकल्प है। ऐसे में लोग आप का दामन थाम रहे हैं। सत्येंद्र जैन ने कहा कि प्रदेश की राजनीति अब बदल गई है। कांग्रेस व भाजपा की नीतियों से दुखी होकर लोग आप में शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन