फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Politics: CM Jairam said - Mukesh should not get the accident of Congress's car in a hurry

राजनीति: सीएम जयराम बोले- जल्दबाजी में कांग्रेस की गाड़ी की दुर्घटना न करवा दें मुकेश

Fri, 21 Jan 2022 09:20 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Fri, 21 Jan 2022 09:20 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस की आंतरिक उठापटक को लेकर कहा कि कांग्रेस के भीतर पद को लेकर चल रही लड़ाई में हर नेता शामिल है। ऊना के संक्षिप्त दौरे में नेता प्रतिपक्ष सीएम के निशाने पर रहे। पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में सीएम ने कहा कि कांग्रेस में न तो नेता प्रतिपक्ष का पद सुरक्षित है और न प्रदेशाध्यक्ष का। 

विज्ञापन
Politics: CM Jairam said - Mukesh should not get the accident of Congress's car in a hurry
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री जिस रफ्तार से गाड़ी में बैठ स्टीयरिंग पकड़ने और लोगों को चढ़ने के लिए आवाज लगा रहे हैं, वह जल्दबाजी में कहीं इस गाड़ी की दुर्घटना ही न करवा दें। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस की आंतरिक उठापटक को लेकर कहा कि कांग्रेस के भीतर पद को लेकर चल रही लड़ाई में हर नेता शामिल है। ऊना के संक्षिप्त दौरे में नेता प्रतिपक्ष सीएम के निशाने पर रहे। पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में सीएम ने कहा कि कांग्रेस में न तो नेता प्रतिपक्ष का पद सुरक्षित है और न प्रदेशाध्यक्ष का। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष को सब्र रखने की सलाह दी। कहा कि कांग्रेस नेता अपनी ही पार्टी में पदों के लिए दौड़-भाग में लगे हैं। यह कांग्रेस का अंदरूनी मामला है, लेकिन कांग्रेस में कुछ नेता नेता प्रतिपक्ष को हटाने के लिए विधायकों को लेकर दिल्ली डटे हैं।

विज्ञापन


कुछ लोग पार्टी अध्यक्ष के चक्कर में दिल्ली में डेरा डाले हैं। कांग्रेस में हर कोई कुर्सी के पीछे दौड़ रहा है। कांग्रेस नेता विपदा के समय में भी राजनीति में लगे हैं। सुंदरनगर में जहरीली शराब मामले की जांच एसआईटी कर रही है। इस तरह के मामलों की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सख्ती कदम उठाए जा रहे हैं। जांच में बहुत सारी चीजें निकलकर सामने आ रही हैं। जल्द इस मामले में पर्दा उठेगा कि दोषियों को किसका संरक्षण है। ईडी की पंजाब में की गई छापामारी के संबंध में सीएम ने कहा कि कानून अपना काम करता है। इसी कड़ी में पंजाब में छापामारी की गई है। पंजाब में हो रही छापामारी को लेकर पंजाब के नेताओं को समझना चाहिए। इससे पहले ऊना पहुंचने पर स्थानीय नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

विज्ञापन

हमारे छोड़ अपनों के फोन टेप करवाएं सीएम: मुकेश

 नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने ज्वलंत मुद्दों की अनदेखी पर मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि जयराम ठाकुर एक काम करो, कुर्सी छोड़ो आराम करो। ऊना में पत्रकारों से बातचीत में नेता प्रतिपक्ष मुकेश ने कहा कि सीएम जयराम उनकी चिंता न करें। वह बताएं क्या चाहते हैं। सीएम जनता के मूड को भांपने की कोशिश करें। चार साल से सीएम यही चाहते हैं कि नेता प्रतिपक्ष हट जाए। अब यह उनकी जुबान पर आ गया है। खुफिया एजेंसी और सरकारी तंत्र कांग्रेस पर लगाया गया है। फोन टैप उनके न करें, बल्कि अपनों के करें। वहां हालात नाजुक चल रहे हैं। प्रदेश सरकार की शह में माफिया दनदना रहा है। सुंदरनगर उपमंडल में हुए प्रकरण ने शराब माफिया का भंडाफोड़ किया है। प्रदेश में अरबों का अवैध शराब का कारोबार चल रहा है, जबकि अधिकारी खामोश हैं। यह सब किसके इशारे पर हो रहा है। किसके दबाव के चलते शराब ठेके नीलाम नहीं किए जा रहे हैं। कहा कि सीएम हर मामले में पता ही लगा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि सीएम जयराम ने असंतुलित शासन किया है। मनरेगा वर्करों को तुगलकी फरमान जारी कर दिया गया है। पुलिस कर्मचारियों को हक मांगने पर धमकाया जा रहा है। देख लेने बारे कहा जा रहा है। छह माह यही कर्मचारी चुनाव में सब देखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed