फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   political

व्यापार मंडल चुनाव: दूसरे धड़े के संजीव बने प्रधान

Sun, 17 Oct 2021 05:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 05:33 PM IST
विज्ञापन
political
शिमला। राजधानी में अब दो व्यापार मंडल बन गए हैं। यह पहला मौका है जब शहर के कारोबारियों के दो संगठन होंगे। शिमला व्यापार मंडल के चुनाव करवाने पर अड़े कारोबारियों के दूसरे धड़े ने भी रविवार को अपनी कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया। इसमें भाजपा पार्षद और गंज बाजार के कारोबारी संजीव ठाकुर अध्यक्ष चुने गए हैं।
विज्ञापन

संजीव इससे पहले भी व्यापार मंडल में महासचिव पद पर चुने जा चुके हैं। इनके अलावा संदीप सूद महासचिव, राजकुमार अग्रवाल उपाध्यक्ष, अभिमन्यु भागड़ा सह सचिव जबकि राज किशोर गुप्ता कोषाध्यक्ष चुने गए हैं। कारोबारियों के नाराज धड़े ने 31 अक्तूबर को चुनाव करवाने का फैसला लिया था। इसके लिए कारोबारी नेता रमेश चोजड़ की अगुवाई में चुनाव कमेटी गठित की गई थी। रविवार को प्रेसवार्ता के दौरान चुनाव कमेटी अध्यक्ष रमेश चोजड़ ने कहा कि कुल पांच पदों के लिए नामांकन भरे जाने थे। अंतिम तारीख तक पांच उम्मीदवारों ने ही नामांकन भरे। इनकी छंटनी भी नियमानुसार पूरी कर ली गई है। एक पद के लिए एक ही आवेदन आने के बाद सभी उम्मीदवारों को विजेता घोषित किया जा रहा है। कहा कि शहर के बाकी कारोबारी नेताओं ने चुनाव में हिस्सा नहीं लिया। संजीव ठाकुर की अगुवाई वाले व्यापार मंडल का कार्यकाल तीन साल रहेगा। व्यापार मंडल गठन के साथ ही चुनाव कमेटी भी भंग कर दी गई है।
विज्ञापन

कारोबारी हमारे साथ, 31 को होगा जनरल हाउस: संजीव
दूसरे व्यापार मंडल के अध्यक्ष बने संजीव ठाकुर ने कहा कि शहर के कारोबारी उनके साथ हैं। कहा कि 31 अक्तूबर को शहर के कारोबारियों का जनरल हाउस बुलाया जाएगा। इसमें कारोबारियों से चर्चा के बाद फैसला लेंगे कि उपनगरों को शामिल करना है या नहीं। कार्यकारिणी सदस्यों को शामिल करने को लेकर भी जनरल हाउस में ही फैसला होगा। कहा कि शहर के कारोबारियों की मुख्य समस्याओं को उनका व्यापार मंडल प्रशासन के समक्ष रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो व्यापार मंडल से शहर के कारोबारी परेशान
शहर में दो व्यापार मंडल बनने से कारोबारी भी परेशान हैं। दोनों खुद को शिमला व्यापार मंडल बता रहे हैं। उधर कारोबारियों का कहना है कि कारोबारी नेताओं की आपसी लड़ाई में शहर के दुकानदार पिस रहे हैं। दोनों व्यापार मंडल बिना चुनाव के बने हैं। ऐसे में इन्हें कमान सौंपने में शहर के कारोबारियों का कोई लेना देना नहीं है। अब कारोबारियों में आपसी लड़ाई भी बढ़ सकती है। उधर, हरजीत मंगा की अगुवाई वाला व्यापार मंडल सोमवार को बैठक कर आगामी रणनीति तैयार कर सकता है। रविवार को दूसरे व्यापार मंडल के गठन पर शिमला व्यापार मंडल ने कहा कि जो कारोबारी बंद कमरे में सर्वसम्मति बनाने की बात का प्रचार कर रहे थे, वे खुद बिना चुनाव के पदभार संभाल रहे हैं। कहा कि चुनाव में दावेदार नहीं मिले, इससे साफ हो गया है कि शहर के कारोबारी इस गुट के साथ नहीं है।

कारोबारियों के लिए दो व्यापार मंडल ठीक नहीं: इंद्रजीत
शिमला व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने कहा कि शहर में दो व्यापार मंडल कारोबारियों के लिए ठीक नहीं है। कारोबारी हमेशा परेशान रहेंगे कि किसका साथ दें और किसके पास अपनी समस्याएं रखें। इससे शहर के कारोबारियों में फूट पड़ सकती है। कहा कि वह हमेशा पार्षद के तौर पर बाजार के कारोबारियों की समस्याएं उठाते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed