फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   political

येलो लाइन पर बढ़ा विवाद, अब सरकार ने बुलाई बैठक

Sun, 28 Jul 2019 10:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
political
शिमला। राजधानी में येलो लाइन पार्किंग को लेकर जिला प्रशासन और नगर निगम के बीच चल रही तनातनी पर अब सरकार खुद हरकत में आ गई है। सरकार ने इस मामले पर बैठक बुलाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

शहरी विकास विभाग के प्रधान सचिव प्रबोध सक्सेना इसी हफ्ते जिला प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त बैठक लेने जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार यह बैठक एक या दो अगस्त को बुलाने की तैयारी चल रही है। इस बैठक में उपायुक्त और आयुक्त से येलो लाइन लगाने में हो रही देरी पर सवाल पूछे जा सकते हैं। आमने सामने इनकी आपत्तियों को भी सुना जाएगा। सीएम जयराम ठाकुर ने एक जुलाई को खलीनी बस हादसे के बाद शहरवासियों को येलो लाइन पार्किंग की सुविधा देने और अवैध पार्किंग पर कार्रवाई करने के सख्त आदेश दिए थे। इसके बाद पुलिस ने अवैध पार्किंग पर तो डंडा चलाया लेकिन नगर निगम और जिला प्रशासन येलो लाइन पार्किंग की सुविधा अब तक जनता को नहीं दे पाए।
विज्ञापन

येलो लाइन पार्किंग प्लान की फाइल नगर निगम और जिला प्रशासन के बीच झूल रही है। सीएम के आदेशों के बावजूद येलो लाइन लगाने में हो रही देरी पर सवाल उठना शुरू हो गए हैं। प्रधान सचिव इस मामले पर गंभीर है और सीएम के आदेश जल्द लागू करवाने के लिए बैठक बुलाने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुक्त के लौटने का हो रहा इंतजार
नगर निगम आयुक्त पंकज राय इंग्लैंड दौरे पर हैं। वह सोमवार शाम तक शिमला वापस लौट सकते हैं। इसके बाद 31 जुलाई को नगर निगम की मासिक बैठक होनी है। इसके तुरंत बाद येलो लाइन पार्किंग को लेकर बैठक बुलाने की तैयारी चल रही है। नगर निगम ने 11553 गाड़ियों को येलो लाइन पार्किंग की सुविधा देने का प्लान बनाया है। लेकिन जिला प्रशासन ने अभी इसे नोटिफाई नहीं किया है।

सरकार के पास पहुंची लड़ाई
शहर में पार्किंग को लेकर नगर निगम और जिला प्रशासन के बीच चल रहा विवाद सरकार के पास भी पहुंच चुका है। निगम और जिला प्रशासन के अधिकारी सरकार के पास जाकर खुद को सही बता रहे हैं। येलो लाइन लगाने को लेकर असमंजस के चलते जिला प्रशासन ने तीसरी बार इसकी फाइल निगम को लौटाई है। निगम से कहा गया है कि जिन जगहों पर येलो लाइन लगनी है, वहां अभी हल्के निशान लगाए जाएं ताकि इनकी वेरिफिकेशन में आसानी हो। सड़कों की चौड़ाई का ब्यौरा देने को भी कहा है। लेकिन निगम अपने प्लान पर अड़ा है। ऐसे में प्रशासन के दिशा निर्देशों के बावजूद काम नहीं किया है। निगम का दावा है कि पार्किंग प्लान पुलिस की मौजूदगी में वेरिफिकेशन करने के बाद ही बनाया गया है। ऐसे में इसे नोटिफाई करने में परेशानी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed