फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Police will recruit anti-Chitta volunteers in the state.

Shimla News: प्रदेश में पुलिस करेगी एंटी चिट्टा वालंटियर की भर्ती

Fri, 31 Oct 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Police will recruit anti-Chitta volunteers in the state.
कोटशेरा कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में डीजीपी डीजीपी अशोक तिवारी ने दी जानकारी, पुलिस के साथ मिलकर करेंगे काम
विज्ञापन

युवाओं से नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने का आह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय कोटशेरा में शुक्रवार को पुलिस के सहयोग से नशा उन्मूलन एवं जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक तिवारी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर युवाओं को सकारात्मक सोच का संदेश दिया।

डीजीपी तिवारी ने घोषणा की कि हिमाचल प्रदेश पुलिस जल्द ही एंटी चिट्टा वालंटियर की भर्ती शुरू करेगी जो राज्य में नशे के खिलाफ अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। यह वालंटियर समाज में जागरूकता फैलाने और पुलिस के साथ मिलकर नशे की रोकथाम में योगदान देंगे। इनके साथ एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स दल ने भी महाविद्यालय का दौरा किया और छात्रों को नशे के दुष्परिणामों साइबर अपराधों और सड़क सुरक्षा का महत्व बताया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. मृणालिनी कश्यप के स्वागत भाषण से हुई। एंटी ड्रग कमेटी के आयोजित इस कार्यक्रम में डीजीपी अशोक तिवारी ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि युवाओं को जीवन में सकारात्मक सोच, अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि या तो उस कार्य से प्रेम करो जो तुम कर रहे हो या वही कार्य करो जिससे तुम प्रेम करते हो। इसके साथ ही उन्होंने साइबर अपराधों से सतर्क रहने और सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की अपील की। इस अवसर पर महानिरीक्षक बिमल गुप्ता, उप पुलिस अधीक्षक गीतांजलि ठाकुर, इंस्पेक्टर रीना, एएसआई शमीम, महिला कांस्टेबल आनंदिनी, रामा, वनीता, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. पीडी कौशल, शोध एवं विकास प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. राकेश शर्मा सहित लगभग 500 विद्यार्थी और शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन


साइबर सुरक्षा पर शुरू होगा ऐड-ऑन कोर्स
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गोपाल चौहान ने कहा कि कॉलेज का हर छात्र नशा मुक्त समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करेगा। उन्होंने घोषणा की कि कॉलेज में शीघ्र ही साइबर सुरक्षा पर ऐड-ऑन कोर्स शुरू किया जाएगा, ताकि विद्यार्थी डिजिटल युग में सुरक्षित रह सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article