{"_id":"93fb73ba3e1e8bde13ada278c2e057b9","slug":"police-targeted-bjp-mla-vijay-agnihotri-at-nadaun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक को उद्घाटन से रोका, बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विधायक को उद्घाटन से रोका, बवाल
ब्यूरो/अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर)
Updated Mon, 01 Dec 2014 01:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर के बसारल गांव में छह करोड़ की लागत से मानखड्ड पर निर्मित पुल के उद्घाटन को लेकर माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया। भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच इस दौरान धक्का-मुक्की हुई। मामला गर्माने पर उद्घाटन स्थल पुलिस छावनी में तबदील हो गया। वहीं, भाजपा विधायक विजय अग्निहोत्री और कार्यकर्ताओं का आरोप है कि प्रदेश सरकार की शह पर पुलिस बल से उन्हें उद्घाटन करने से रोका गया है।
विज्ञापन
जैसे ही स्थानीय विधायक विजय अग्निहोत्री एवं जिला भाजपा अध्यक्ष बसारल पहुंच कर मानखड्ड पर बने पुल का उद्घाटन करने के लिए आगे बढे़ तो काफी संख्या में तैनात पुलिस बल ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। लेकिन, भाजपा कार्यकर्ता नारे लगाते हुए आगे बढ़ते ही गए। पुलिस ने पुल से 10 मीटर पहले ऐसा घेरा बनाया जिसे भेदने में कार्यकर्ता नाकाम रहे।
विज्ञापन
इस दौरान विधायक के नेतृत्व में कार्यकर्ता सड़क के बीचोंबीच बैठ कर उद्घाटन के लिए पूजा-अर्चना करने लग पड़े। पूजा-अर्चना करने के बाद विधायक विजय अग्निहोत्री के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं का दल नारियल फोड़ने के लिए फिर पुल की तरफ बढ़ने लगा। लेकिन, पुल के पास ही पुलिस बल ने उन्हें रोक दिया।
विज्ञापन
इसी स्थल पर विधायक विजय अग्निहोत्री ने नारियल फोड़कर पुल का उद्घाटन करने की रस्म अदा कर दी। विधायक ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार की शह पर एक चुने हुए विधायक को पुलिस बल से उद्घाटन करने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है।
आरोप लगाया कि दो दिन पहले तक इसी पुल से गाड़ियों का आना-जाना लगा रहता था, लेकिन जैसे ही प्रशासन को पुल के उद्घाटन का पता चला, रास्ते के बीच पत्थर के ढेर लगाकर इसे बंद कर दिया गया। पूर्व मुख्यमंत्री धूमल ने क्षेत्र के लोगों की मांग पर बसारल पुल के निर्माण के लिए छह करोड़ रुपये का प्रावधान करवाया था। इस अवसर पर ब्रिगेडियर लाल चंद, अशोक शर्मा, बसंत सिंह, विजय, हुकम सिंह, रेखा बेदी, ओंकार शर्मा, विनोद, चंदू आदि उपस्थित रहे।
डीएसपी लालमन शर्मा ने बताया कि विधायक विजय अग्निहोत्री ने एसडीएम नादौन से तटीकरण समिति के वार्षिक समारोह के लिए अनुमति ली थी। पुल के उद्घाटन के लिए प्रशासन को कोई सूचना नहीं दी।
वहीं मानखड्ड पर बने पुल का काम अभी शेष बचा हुआ है। प्रशासन को विधायक द्वारा पुल के उद्घाटन करने की गुप्त सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस फोर्स को मौके पर तैनात किया गया।