Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Police sent a habitual drug trafficker to jail for 3 months.

Shimla News: पुलिस ने आदतन नशा तस्कर को 3 माह के लिए जेल भेजा

Mon, 02 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Police sent a habitual drug trafficker to jail for 3 months.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शिमला। जिला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए एक और आदतन नशा तस्कर को पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत तीन माह के लिए जेल भेज दिया है।

आरोपी के खिलाफ पहले से ही एनडीपीएस अधिनियम के तहत दो मामले दर्ज हैं। पुलिस थाना संजौली की टीम ने ठियोग तहसील के मधान निवासी सौरभ को पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेजा है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ ढली और संजौली थानों में चिट्टा तस्करी के दो मामले दर्ज हैं। वर्ष 2023 में पुलिस थाना ढली में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था। इस दौरान उसके कब्जे से 7.60 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई थी। इसके बाद वर्ष 2026 में पुलिस थाना संजौली में दर्ज दूसरे मामले में उसके कब्जे से 8.780 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपी की गतिविधियों से संबंधित खुफिया सूचनाओं और रिपोर्टों के आधार पर संजौली पुलिस ने उसे एहतियातन जेल भेजने का प्रस्ताव सक्षम प्राधिकारी को भेजा था। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद जारी आदेश के तहत आरोपी को तीन माह के लिए कंडा जेल भेज दिया है।शिमला पुलिस के अनुसार इस साल अब तक पीआईटी एनडीपीएस अधिनियम के तहत 43 नशा तस्करों को जेल भेजा है। एसएसपी गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस आदतन नशा तस्करों की गिरफ्तारी के साथ उन्हें नशे के कारोबार से दूर रखने के लिए निवारक कार्रवाई भी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article