{"_id":"608d151a8ebc3e8d1c76913a","slug":"police-seized-two-kg-charas-in-bajaura-kullu-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजौरा में पुलिस ने पकड़ी दो किलो चरस की खेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बजौरा में पुलिस ने पकड़ी दो किलो चरस की खेप
Sat, 01 May 2021 05:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 01 May 2021 05:33 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
कुल्लू पुलिस ने जिले के प्रवेश द्वार पर स्थापित वन विभाग की चेक पोस्ट पर शनिवार सुबह दो किलो चरस के साथ शोगी गांव के दो लोगों को पकड़ा है। जीप में दोनों आरोपी नशे की खेप जिले से बाहर ले जाने की तैयारी में थे। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने बजौरा लक्कड़ बाजार में वन विभाग की चेक पोस्ट पर नाका लगाया था।
विज्ञापन
सामने से आ रही एक जीप को तलाशी के लिए रोका गया। इसमें जीप चालक समेत दो लोग थे। दोनों से पुलिस ने पूछताछ की तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। संदेह होने पर जब जीप की तलाशी ली गई तो इसमें 2.104 किलो चरस बरामद हुई।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी ओमी चंद (38) निवासी गांव शोगी, डाकघर न्यूल, तहसील भुंतर, जिला कुल्लू और श्याम चंद (35) निवासी शोगी, तहसील भुंतर, कुल्लू को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। दोनों को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन